उप चुनाव 2022 का है सेमी फाइनल खुशहाली के लिए सपा को वोट दें - लीलावती कुशवाहा



जौनपुर- मल्हनी विधानसभा उप चुनाव के लिये प्रचार के अन्तिम दिन समाजवादी पार्टी प्रत्याशी लकी यादव के पक्ष में एम एल सी लीलावती कुशवाहा के नेतृत्व में सपा जनो ने क्षेत्र में तुफानी दौरा करने के साथ ही चौपाल लगा कर सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। आज गोपालापुर, लखमीपुर,जागनपुर भटपुरवा, बक्सा गांव में लगी चौपाल को सम्बोधित करते हुए एम एल सी लीलावती कुशवाहा ने कहा कि आज चुनाव प्रचार का अन्तिम दिन है। यह उप चुनाव एक तरह से 2022का सेमी फाइनल है इस लिए समाज के सभी वर्गों के लोगों से अपील है कि प्रदेश के विकास एवं नौजवानों को नौकरी के लिये साइकिल वाली बटन दबा कर समाजवादी पार्टी का हौसला बढ़ाने का काम करें। हम वादा करती हूँ सपा की सरकार आते ही खुशहाली का मार्ग प्रशस्त कराने का प्रयास करूंगी। भाजपा सरकार अब किसानों की जमीन हड़पने के लिए नया कानून ला रही है  किसान अन्नदाता है अपने खून पसीने से कमाकर अमर गरीब सभी का पेट भरता ।  सरकार का किसानों की प्रति मानसिकता ठीक नहीं है। किसान के बच्चे पढ़ लिखकर आज सड़कों पर ठोकर खा रहे हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जनता को भ्रमजाल में फंसाकर उलझा दिया है  आगे कहा कि लोकतंत्र की गला घोंटकर घंटा बजवा दिया श्रीमती कुशवाहा ने जोर देकर कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही  नौजवानो की चेहरे पर मुस्कान आयेगी। 
वरिष्ठ नेता भीमल कुशवाहा ने कहा कि नौजवानों महिलाओं की हित में फैसला सपा करती है।आम जनता मन बना चुकी है 2022 में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बनेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रपाल यादव ने कहा झूठ बोलने वालों का सफाया जनता उप चुनाव में कर देगी वरिष्ठ नेता पूनम मौर्य ने कहा महिलाओं की सुरक्षा बेटियों की रक्षा सपा सरकार में जितनी मजबूती से हुई है कभी नहीं हुआ पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा के नौजवानों के हाथ में नौकरी सपा सरकार में ही मिलेगी। जितेंद्र मौर्य ने नौजवानों आवाहन करते हुए कहा कि सपा सरकार आएगी सभी के हाथ में रोजगार होगा चौपाल में प्रभाकर मौर्य जितेंद्र मौर्य भानू मौर्य नन्द कुमार मौर्य राकेश मौर्य बुद्बीराम यादव शनी मौर्य विद्यार्थी अवधेश कुशवाहा भारत यादव राम समुज मौर्यआदि लोगों ने संबोधित किया ।

Comments

Popular posts from this blog

गयादीन विश्वकर्मा इण्टर कालेज के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बच्चों ने लहराया परचम

जालसाज़ी के आरोप में जेल में बंद एक बंदी की मौत

जौनपुर पुलिस व एसटीएफ लखनऊ की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार