छात्र के लापता की खबर ने एक बार फिर पुलिस को खड़ा किया कटघरे में


जौनपुर । जिले के  थाना शाहगंज में यूकेजी के छात्र अभिषेक के अपहरण और हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब एक नयी घटना सामने आ गयी है जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करती है। शाहगंज कस्बे से 11वीं के छात्र के लापता होने से हड़कंप मचा हुआ है।11जनवरी 21को  छात्र घर से स्कूल जाने के लिए साइकिल से निकला  देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
देर रात इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई है। परीजनों ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर भी दे दी है। खोजबीन में घर से कुछ दूरी पर ही एक मेडिकल स्टोर के पास से छात्र की साइकिल बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार, चिरैया मोड़ निवासी अमर मौर्य (17) पुत्र अर्जुन मौर्य शाहगंज पब्लिक इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र है। 11जनवरी  सोमवार को वह साइकिल से स्कूल के लिए निकला। देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हुए। विद्यालय में पता करने पर मालूम हुआ कि वह पहुंचा ही नहीं था। पिता ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
दूसरे दिन सुबह नगर के भटियारी सराय मोहल्ला स्थित एक मेडिकल स्टोर के पास से पुलिस ने छात्र की साइकिल बरामद की। वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर पता चला कि छात्र यहां साइकिल खड़ी कर रोडवेज की तरफ निकला है। पुलिस रोडवेज व रेलवे स्टेशन की तरफ लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से छात्र को तलाशने में जुटी है।
पुलिस की एक टीम छात्र के फोटो के आधार पर लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। एक किमी दूर बैंकर्स कॉलोनी निवासी दीपचंद के सात वर्षीय पुत्र अभिषेक के अपहरण और हत्या के बाद छात्र अमर मौर्या के लापता होने पर परिजन अनहोनी की आशंका से डर हुए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अंकित कुमार ने बताया कि छात्र की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

मड़ियाहू तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, निरस्त वरासत प्रकरणों की पुनः समीक्षा के निर्देश