जौनपुर में कंटेन्टजोन घोषित डीएम एसपी ने किया निरीक्षण, दो गज की दूरी मास्क है जरूरी



जौनपुर। जनपद में कोरोना के बढ़ते कहर से निजात पाने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों के साथ सतर्कता को तेज कर दिया है ।बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए हर चन्द कोशिसे तेज कर  दी गयी है। इसी के तहत आज 
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर द्वारा यूपी सिंह कॉलोनी में बनाये गए कन्टेन्टमेंट जोन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राकेश कुमार को निर्देशित किया कि कंटेन्ट जोन में  नियमित रूप सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाए। सभी को निर्देशित किया कि मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देश दिया कि कंटेनमेंट जोन में साफ-सफाई का उचित प्रबंध किया जाए।
 इसके पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक  ने संयुक्त रूप से लीलावती अस्पताल में चल रहे 45 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों के टीकाकरण कार्य की जानकारी प्राप्त की और उन्हें निर्देशित किया कि टीकाकरण के बाद भी मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राकेश कुमार को निर्देश दिया कि अस्पतालो में मास्क और सैनिटाइजर की उपलब्धता बनी रहे तथा अस्पताल को नियमित रूप से सैनिटाइज करने का कार्य किया जाए। टीकाकरण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए।

                            

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर: चाचा गंभीर, भतीजा घायल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

*जौनपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर विराम, प्रशासन ने कहा—पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं*

*जौनपुर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, तीन दिन में कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम*