आज से लगातार 08 दिनों तक बैंक रहेंगे बन्द जानें इस माह में कितने दिवस होगे काम काज



अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही देशभर में फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो चुकी है। आने वाले दिनों में दहशरा समेत कई त्योहार पड़ने वाले हैं, लेकिन अगर आप इस बीच बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं तो इससे पहले एक बार बैंक की छुट्टियों की लिस्ट  पर नजर जरूर डाल लें, क्योंकि आज से लगातार 8 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया  की ओर से अक्टूबर महीने के लिए बैकों के हॉलिडे की लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें इस महीने कुल 21 दिन बैंकों में छुट्टी होने की बात कही गई थी। अब तक अलग अलग राज्यों में अलग अलग फेस्टिवल और इवेंट को लेकर कुछ 8 छुट्टियां गुजर चुकी हैं, वहीं, आज यानी बुधवार से लगातार 8 दिन बैंक बंद रहेंगे। जबकि 13 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच कुल 13 दिन बैंकों का कामकाज ठप रहेगा। सभी राज्यों में बैंक बंद नहीं रहने वाले हैं, बल्कि अलग अलग राज्य के हिसाब से अलग अलग बैंक हॉलिडे होंगे। तो अगर आप बैंक का काम निपटाने की सोच रहे हैं तो जान लीजिए कि बैंक की छुट्टी कब तक है 
 बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट आज 13 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / महाअष्टमी (अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची) 14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा/ दशहरा (महा नवमी)/ आयुथ पूजा (अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनंतपुरम) 15 अक्टूबर- दुर्गा पूजा/ दशहरा/विजयादशमी (इंफाल और शिमला के अलावा अन्य जगहों पर बंद रहेंगे बैंक) 16 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक 17 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 18 अक्टूबर- कटी बिहू (गुवाहाटी) 19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलादुन्नबी/मिलाद-ए-शरीफ/बारावफात (अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम) 20 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती/लक्ष्मी पूजा/ ईद-ए-मिलाद (अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता, शिमला) 22 अक्टूबर-ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- (जम्मू, श्रीनगर) 23 अक्टूबर- चौथे शनिवार के मौके पर बंद रहेंगे बैंक 24 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 26 अक्टूबर- विलय दिवस (जम्मू और श्रीनगर) 31 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश) है।

Comments

Popular posts from this blog

गयादीन विश्वकर्मा इण्टर कालेज के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बच्चों ने लहराया परचम

जालसाज़ी के आरोप में जेल में बंद एक बंदी की मौत

जौनपुर पुलिस व एसटीएफ लखनऊ की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार