पहली बार जौनपुर पहुंचीं प्रियंका, रोड शो में उमड़ी भारी भीड़, छतों से हुई पुष्प वर्षा


जौनपुर। सातवें चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जौनपुर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जौनपुर मुख्यालय पर रोड शो किया और कांग्रेस के प्रत्याशी के लिए वोट मांगा।रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे।इस अवसर पर नगर क्षेत्र की आवाम छतों से  प्रियंका गांधी की झलक देखने के लिए उत्सुक नजर आयी।
यहां बता दें कि जौनपुर जंक्शन से प्रियंका गांधी ने रोड शो निकाला। उन्होंने जौनपुर सदर प्रत्याशी नदीम जावेद के लिए वोट मांगे। रोड शो के दौरान भारी भीड़ ने कुछ अलग ही संकेत दिया है। सबसे महत्वपूर्ण बात रही कि जनता ने घरों के ऊपर से पुष्प वर्षा भी किया। समयाभाव के कारण शहर के चहारसू चौराहे पर ही रोड शो के कार्यक्रम को प्रियंका ने खत्म कर दिया और वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गयी। 
खबर है कि सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने रोड शो की दूरी को कम कर दिया था। लगभग एक घंटे तक मात्र तीन किलोमीटर का ही रोड शो निकाला गया। अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ रोड शो बीच में छोड़कर प्रियंका गांधी निकल गयी। 


 

Comments

Popular posts from this blog

गभीरन बाजार में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई के निधन की खबर पर जौनपुर में उबाल, एसपी कार्यालय तक पहुंचा विरोध

जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज़ खान पर दबंगों द्वारा किया गया जान लेवा हमला