रोडवेज बस के धक्के से महिला की मौत युवक घायल चल रहा है इलाज कोई कार्रवाई नहीं ?


जौनपुर। थाना चंदवक क्षेत्र स्थित आजमगढ़- वाराणसी मार्ग पर लेवरूवा गांव के पास बस के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत हो गई । वहीं बाइक चालक युवक घायल हो गया। पुलिस को सूचित किये बगैर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कछवन गांव निवासी अजय यादव पुत्र सेचन यादव अपनी मां 52 वर्षीय चमेला देवी को बाइक से निहोरगंज,आजमगढ़ से लेकर घर आ रहा था। वह आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर लेवरूवा गांव के पास पहुंचा ही था कि वाराणसी से आजमगढ़ की ओर जा रही रोडवेज बस ने जोरदार धक्का लग गया जिससे असंतुलित होकर दोनों सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले जाया गया। जहां चमेला देवी की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव को कब्जे में लेकर घर लाये और अंत्येष्टि कर दिए। तो वही घायल बाइक चालक अजय का इलाज चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

डीएम सैमुअल पॉल सख्त, लंबित मामलों व भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी