आइए जानते है अभी गर्मी और उमस कब तक सतायेगी, मानसून की फुहारे कब से होगी शुरू


भीषण गर्मी और उमस बस चंद दिनों की मेहमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर कुछ ऐसे कारक तैयार हो रहे हैं, जो पूरे प्रदेश का मौसम बदल देंगे। मानसून की फुहारें 17 जून से भिगाना शुरू कर देंगी। गर्मी से राहत मिलेगी। पर अभी दो-तीन दिन भीषण गर्मी बर्दाश्त करनी होगी।
शनिवार को भी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली। सुबह से सात बजे ही पारा 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। उमस पसीने से तरबतर किए थी। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, तापमान में भी बढ़ोतरी होती गयी। दोपहर तीन बजे के करीब पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। उधर, बीती रात इस गर्मी की सबसे गर्म रात रही। रात का तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
यूपी मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता की माने तो पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसका असर 15 जून से ही दिखेगा। बीच-बीच में बदली होगी। तापमान में भी मामूली गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने एक सप्ताह का जो पूर्वानुमान लगाया है, उसके मुताबिक आज रविवार से 14-15 जून तक गर्मी का प्रकोप ऐसे ही रहेगा। दिन का तापमान 43, न्यूनतम 29-30 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
15 के बाद पूर्वी उत्तर के ऊपर तैयार हो रहे कारक सक्रिय हो जाएंगे। इससे पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में बदली और बारिश होगी। गर्मी से राहत मिलेगी। दिन तो ठण्डा होगा, ही रात भी ठण्डी होगी। पंद्रह जून से दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रात का पारा 26-27 डिग्री के आसपास रहेगा। पूरे प्रदेश में इसका असर दिखेगा। 17 जून से मानसून से पहले की फुहारें मौसम को सुहाना करेंगी। इसके बाद बदली और बरसात होगी। मानसून अभी पूर्वोत्तर के राज्यों को भिगो रहा है। मानसून की जो गति है, उसके उत्तर प्रदेश में 17 से 20 जून के बीच मानसून का प्रवेश हो सकता है।

उत्तर प्रदेश का मौसम 

अधिकतम तापमान- 43.6 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान : 30.7 डिग्री सेल्सियस 

सूर्यास्त : 7.00 बजे

सूर्योदय : 5.12 बजे

पूर्वानुमान : मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना

Comments

Popular posts from this blog

गयादीन विश्वकर्मा इण्टर कालेज के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बच्चों ने लहराया परचम

जालसाज़ी के आरोप में जेल में बंद एक बंदी की मौत

जौनपुर पुलिस व एसटीएफ लखनऊ की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार