पंडित दीनदयाल के सपने को पूरा करते हुए सरकार सभी वर्गो का कर रही है उत्थान- गिरीश चन्द यादव


कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम जिसमें तमाम विन्दुओं पर की पीएम ने चर्च

जौनपुर। एकात्मवाद एवं अंत्योदय के प्रणेता प० दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में प्रधानमंत्री के "मन की बात" कार्यक्रम का लाइव प्रसारण को संपन्न कराया गया और उपस्थित सभी जनों  ने प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना। इस अवसर पर राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव ने दीप प्रज्वलित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प सुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
प्रधानमंत्री ने मन की बात के माध्यम से आम जन मानस को प्रेरित किया गया। उन्होंने पं० दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मक, मानव दर्शन व अंत्योदय के विचार को साझा करते हुए सभी को प्रेरित किया। मन की बात के माध्यम से नामीबिया से भारत आये चीते, दिव्यांगो के लिए शासन द्वारा किये गये प्रयास, योग से शारीरिक, मानसिक लाभ तटीय क्षेत्रो में समुद्री प्रदूषण को दूर करने में आम जनमानस की भागीदारी, युवा वालपेन्टिंग, लोकल फार वोकल, खादी प्रयोग, हैण्डलूम, हैण्डीक्राप्ट आदि के संदर्भ में  महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक जानकारी देकर आम जनमानस  को प्रेरित  किया। प्रधानमंत्री जी ने  02 अक्टूबर को महात्मा गांधी के जयन्ती को धूमधाम से मनाने के साथ स्थानीय वस्तुओ को जीवन मे शामिल करने की अपील किया। जिससे आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा किया जा सके साथ ही शारदीय नवरात्र और आगामी त्योहार की शुभकामनाए दी।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव  ने पंडित दीनदयाल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल अपने जीवन काल में समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए जो सपना देखा उसे आज सरकार द्वारा साकार किया जा रहा है। राज्यमंत्री ने कहा कि पं० दीन दयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र का आदर्श हम सभी को प्रेरित करता है। प्रेक्षागृह के साथ ही साथ जनपद के सभी तहसील, विकास खण्डों, ग्राम सभाओं, नगर क्षेत्रों में जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशन के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पूरे जनपद में मनायी गयी।

Comments

Popular posts from this blog

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई कार तीन के दर्दनाक मौत