रामपुर ब्लाक प्रमुख पद पर राहुल सिंह का कब्जा, उप चुनाव में 11 वोटो से रहे विजयी



जौनपुर। विकास खण्ड रामपुर मुख्यालय पर हुए  उप चुनाव में ब्लाक प्रमुख रही नीलम सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले राहुल सिंह ने नीलम सिंह को पटखनी देते हुए 11 मतो से जीत दर्ज करा दिया है। भारी गहमा गहमी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज दिन में 11 बजे से 03 बजे तक मतदान हुआ और उसके बाद गणना करायी गयी। 
उप चुनाव में अविश्वास लाने वाले राहुल सिंह और नीलम सिंह आमने सामने चुनाव लड़ रहे थे। चुनाव प्रक्रिया में भाग लेते 99 सदस्यों ने मतदान किया गणना के समय 04 मत निरस्त हो गये। 95 बैध मतो में राहुल सिंह को 53 वोट मिले जबकि पूर्व प्रमुख नीलम सिंह को 42 वोट मिला इस तरह राहुल 11 वोट से विजयी घोषित कर दिये गये। हलांकि प्रमाणपत्र जिलाधिकारी के द्वारा जनपद मुख्यालय पर दिया गया।
यहां बता दे कि विगत माह राहुल सिंह ने नीलम सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाया और जिलाधिकारी के समक्ष वीडीसी सदस्यो की परेड कराया। जिलाधिकारी ने अविश्वास प्रस्ताव आने पर उप चुनाव कराने का निर्णय लिया। जिसके तहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज शुक्रवार को मतदान कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद रहे तो अन्य व्यवस्थाओ का संचालन उप जिलाधिकारी मड़ियाहूँ अर्चना ओझा करती रही।

Comments

Popular posts from this blog

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

टीजीटी परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, नकल माफियाओं को डीएम की दो टूक चेतावनी

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*