सूर्य उपासना का पर्व छठ की पूजा का मुहूर्त ज्योतिषाचार्य के अनुसार जानें क्या होगा


लोकआस्‍था का पर्व छठ शुक्रवार से ही शुरू हो चुका है। मंगल कामना से जुड़े लोक पर्व डाला छठ की तैयारियां सुबह से ही चल रही हैं। आज 29 अक्टूबर को संझवत, 30 को पहला और 31 को दूसरा अर्घ्य दिया जाना है। जबकि शुक्रवार को नहाय खाय से पर्व की शुरुआत हुई है।
सूर्यदेव की आराधना का लोक पर्व डाला छठ (सूर्य षष्ठी) कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है। तिथि विशेष पर महिलाएं व्रत रख कर सायंकाल नदी, तालाब या जल पूरित स्थान में खड़े हो अस्ताचल गामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देती हैैं। दीप जला कर रात्रि जागरण के साथ गीत-कथा के जरिए भगवान सूर्य की महिमा का बखान किया जाता है। पर्व 30 अक्टूबर को मनाया जाएगा, लेकिन इसके विधान दो दिन पहले ही नहाय खाय के साथ शुरू हो जाएंगे। समापन उदित सूर्य को अर्घ्‍य देकर 31 अक्टूबर को होगा।
प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पं. ऋषि द्विवेदी के अनुसार षष्ठी तिथि (पंचमी में षष्ठी) 30 अक्टूबर को सुबह 8.15 बजे लग रही है जो 31 अक्टूबर को प्रात: 5.53 बजे तक रहेगी। वहीं 30 अक्टूबर को सूर्यास्त शाम 5.34 बजे होगा और 31 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 6.27 बजे होगा। इस तरह षष्ठी तिथि की हानि है। अरुणोदय काल में द्वितीय अर्घ्य दान के बाद पारन होगा।
पहले दिन यानी चतुर्थी तिथि में नहा-खाकर संयम भोजन से पर्व का आरंभ होगा। इसे नहाय खाय कहते हैं। 29 को पंचमी तिथि में संझवत के दौरान एक समय शाम को मीठा भात (बखीर) या लौकी की खिचड़ी खाई जाती है। 30 को षष्ठी पर व्रत का मुख्य दिन रहेगा। व्रती सायंकाल नदी के तट पर या किसी जल वाले स्थान पर अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देंगी। वहीं 31 को प्रात:काल अरुणोदय बेला में उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। तदुपरांत पारन किया जाएगा।
वस्तुत: यह व्रत अत्यंत ही कठिन व तपस्यापरक माना गया है। इस बाबत शास्त्रीय मान्यता के अनुसार इस व्रत को करने से स्त्रियां पति पुत्र व धन ऐश्वर्य से संपन्न होती है। इस दिन स्नान जप आदि का विशेष महत्व है। सूर्य पूजन और नदी स्नान ही इस व्रत का मुख्य है। इस व्रत की पूजन सामग्री में कनेर का लाल फूल, लाल वस्त्र, गुलाल, धूप- दीप आदि का विशेष महत्व है।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने जारी की दूसरी सूची जानें किसे कहां से लड़ा रही है चुनाव देखे सूची

यूपी में सात चरण में मतदान, जानें किस चरण में कौन सीट का होगा मतदान

भीषण हादसा: स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन को रौदा, घटनास्थल पर तीनो की मौत