छठ पूजा के चलते 30 एवं 31अक्टूबर को नगर क्षेत्र में रहेगा रूट डायवर्ट, जानें क्या रहेगी व्यवस्था


जौनपुर। छठ पूजा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था यह करते हुए पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है। 30 अक्टूबर 22 को समय 02  बजे दिन से 07 बजे रात तक एवं 31 अक्टूबर 22 को प्रातः 4:00 से 8:00 तक डाला छठ पर्व के सम्बन्ध में यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत व्रती महिलाओं को घाट तक सुगमता पुर्वक पहुंचने को लेकर नगर क्षेत्र के अंदर वाहनों का डायवर्जन किया गया है ताकि यातायात की सुगमता व पर्व को सकुशल संपन्न कराया जा सके। आमजन से अनुरोध है कि डायवर्जन किए गए स्थानों से अपने वाहन को ना ले जाए ।
डायवर्जन स्थानः-
1- पॉलिटेक्निक चौराहे से ओलन्दगंज की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
2- जेसीज से ओलांदगंज की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
3- जोगिया पुल के नीचे से नक्खास/ओलन्दगंज  की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
4- अशोक टॉकीज तिराहा/ सद्भावना मोड़ से सद्भावना पुल की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
5- चाहरसू तिराहे से शाहीपुर की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
6- ओलन्दगंज चौराहे से शाही पुल की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।

पर्व के दृष्टिगत पार्किंगः-
छठ पर्व की सामग्री/ व्रती महिलाओं के वाहन नदी घाट के नजदीक तक जा सकते हैं जिनकी पार्किंग  निम्नवत स्थानों पर होगी। 
1-नक्खास तिराहे से सद्भावना पुल के तरफ जाने वाली पर्व संबंधित वाहन नदी से पहले दाहिने हाथ चाहारदीवारी के अंदर व प्राथमिक विद्यालय परिसर में खड़े होंगे ।
2-अशोक टाकिज से सद्भावना पुल के तरफ आने वाले पर्व संबंधित वाहन नदी से पहले किला के पीछे मेन रोड पर किनारे पार्क होंगे ।
3-चाहरसू से शाही पुल के तरफ व पॉलिटेक्निक से शाही पुल के तरफ आने वाले पर्व संबंधित वाहन बदलापुर पड़ाव सेंटर पार्किंग में खड़े होंगे ।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने जारी की दूसरी सूची जानें किसे कहां से लड़ा रही है चुनाव देखे सूची

यूपी में सात चरण में मतदान, जानें किस चरण में कौन सीट का होगा मतदान

भीषण हादसा: स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन को रौदा, घटनास्थल पर तीनो की मौत