खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम का निर्देश सुनिश्चित करें कि कोटेदारो का शोषण न होने पाएं


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई कक्ष में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत जनपद स्तर पर गठित जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी दशा में राशन कार्ड के संबंध में शिकायतें न आने पाए। टीम बनाकर पेट्रोल पंप की जांच की जाए। उन्होंने सभी आपूर्ति निरीक्षक एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रवर्तन के कार्य में तेजी लाएं।उन्होंने कहा कि कोटेदारों का शोषण न होने पाए।जिलाधिकारी ने सभी आपूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया कि सुनिश्चित करें कि कोटेदार समय से राशन का वितरण करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ऐसे कोटेदार जो राशन वितरण में देरी करते हैं उप जिलाधिकारी के साथ उनकी दुकानो की जांच की जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि किसी भी ब्लॉक में राशन की दुकानें रिक्त न रहे। यदि दुकाने रिक्त पाई जाती है तो संबंधित आपूर्ति निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, प्रभारी डीएसओ पंकज सिंह, समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं आपूर्ति निरीक्षक व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*