बदलापुर में तड़तड़ायी गोलियां एच एस सभासद की हुई हत्या, पुलिस बदमाशो की तलाश में जुटी


                        मृतक सभासद 

जौनपुर। जनपद के थाना बदलापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित सरोखनपुर के पास एक दुकान पर चाय पीने के दौरान बदमाशों ने बदलापुर नगर पंचायत के एक सभासद की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक-दो स्थानों पर दबिश दी लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। मारा गया सभासद हिस्ट्रीशीटर (एच एस मजारिया) भी था।
वार्ड संख्या 14 के सभासद योगेश यादव (32) निवासी सुल्तानपुर वार्ड संख्या 14 से सटे सरोखनपुर के समीप स्थित एक चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे। रात लगभग 10 बजे  अपने कुछ साथियों से कुछ बात भी कर रहे थे। इसी दौरान आए बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया। जब तक लोग समझ पाते हैं तब तक बदमाश फरार हो गए। साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया।जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। योगेश के सिर में गोली लगी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या 14 के सभासद की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या क्यों और किसने की इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। देर रात की घटना है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मारा गया सभासद थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था।

Comments

Popular posts from this blog

कबीरूद्दीनपुर में खूनी संघर्ष पुराने विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर सीसीटीवी असलहा लहराने का वीडियो हुआ वारयल

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 2 लाख लाभार्थियों के खातों में भेजी 2000 करोड़ की अनुदान राशि

बोलेरे की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान साथी घायल