विवेकानन्द जी ने शून्य का संदेश देकर दुनियां को दी रोशनी- विजय पान्डेय

जौनपुर।राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं दर्शन पर संगोष्ठी नेहरू युवा केंद्र जौनपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ,भारत सरकार) सहयोग सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए  बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ सुभाष चंद्र सिंह ने कहा कि  स्वामी विवेकानंद के आध्यात्मिक ज्ञान से  सभी दिशाएं  सुगंधित हो रही है   स्वामी विवेकानंद का संदेश शांति का प्रतीक है उनका वेद वेदांत ही भारतीय दर्शन है। मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय
 ने कहा कि दुनिया को शून्य का संदेश देकर आध्यात्मिक शिखर पर पूरी दुनिया को रोशनी दी स्वामी विवेकानंद ने। साहित्यकार सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने कहा कि आशा सभी अधूरी अब तक संत विवेकानंद की कविता पड़ी तो पूरा माहौल बदल गया।
साहित्यकार गिरीश श्रीवास्तव गिरीश ने रामकृष्ण परमहंस के शिष्य स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर अपना  काव्य  पाठ किया। भानुजा शरन लाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद  का दर्शन  पूरी दुनिया को अलौकिक करता है। प्रमोद कुमार प्रजापति ने कहा कि उनका कर्मयोग हमें आध्यात्मिक प्रेरणा का स्रोत है। डॉ विमल श्रीवास्तव ने कहा कि शिकागो में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जब स्वामी विवेकानंद ने अमेरिकी भाइयों एवं बहनों इतना कहा कि पूरा हाल तालियों से गूंज उठा। उनका संदेश मानवता का संदेश है। उक्त अवसर पर प्रकाश चंद यादव अमरीश पांडे वीरेंद्र कुमार गुप्ता राजकुमार राजू चंद्र प्रताप सिंह प्रेम कुमार यादव अनिल कुमार यादव संतोष श्रीवास्तव और प्रीति श्रीवास्तव रविंद्र कुमार श्रीवास्तव अनिल कुमार श्रीवास्तव विवेक कुमार सिंह मनोज कुमार वर्मा जितेंद्र कुमार शशि प्रकाश  जितेंद्र यादव विमल कुमार यादव विजय बहादुर यादव  फूलचंद भारती कैलाश नाथ यादव बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय अब्दुल हक अंसारी इत्यादि लोग उपस्थित थे।

अंत में कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय संजय उपाध्याय ने  सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर डॉक्टर सुबाष चंद्र सिंह ,सभा जी द्विवेदी प्रखर, साहित्यकार गिरीश श्रीवास्तव गिरीश ,जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय को सम्मानित किया। गया। संजय उपाध्याय ने बताया कि   स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत युवाओं को प्रशिक्षित प्रेरित किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम

तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई कार तीन के दर्दनाक मौत

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम