भीषण ठंड से जन जीवन रहा प्रभावित,कोहरे ने भाष्कर को भी नहीं उगने दिया,जानें कितना रहा तापमान



जौनपुर। जनपद जौनपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में नये वर्ष का पहला दिन भीषण ठंड की चपेट में रहा। पूरे दिन भगवान भाष्कर का दीदार नही होने के कारण गलन और ठंड जबरदस्त रही और पूरे वातावरण को कोहर अपनी आगोश में लिए रहा जिससे हाड़ कांपने जैसी स्थित पूरे दिन बनी रही सायंकाल पांच बजते बजते गलन इतनी बढ़ गयी कि पारा लुढ़क कर 06 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया लोग घरो में दुबकने को मजबूर हो गये।
उत्तर पश्चिमी नम हवाओं के चलने के बाद अब शीतलहर शुरू होने से गलन पहले से ज्यादा बढ़ गई। रविवार सुबह घना कोहरा छाने के बाद दिन में भी धूप ही नहीं निकली। नम हवाएं भी चलती रहीं। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी कमी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रविवार को 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसका असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला। 
सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी बहुत कम दिखी। पिछले एक पखवारे से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी दिन में तेज धूप हो रहा है तो कभी पुरवा और पछुआ हवाएं चल रही हैं। पिछले सप्ताह से कोहरा भी पड़ना शुरू हो गया है।

रविवार सुबह से मौसम का मिजाज और बदल गया। घना कोहरा किसी तरह छटा तो लगा कि धूप होगी लेकिन नम पछुआ हवाओं के चलने और धूप न निकलने से ठंड अधिक लग रही थी।  दिन में ही लोगों को गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा तो जगह-जगह अलाव जलाकर लोग हाथ सेंकते नजर आए। इस बीच शाम को हवा और तेज हो गई। इससे और दिनों की तुलना में ठंड भी ज्यादा लग रही थी। हलांकि शहर के लगभग सभी चौराहो पर लोग खुद की व्यवस्थाओ से आग जला कर ठन्ड से बचाव का प्रयास करते रहे लेकिन सायंकाल 06 बजे के बाद सड़कों पर सियापा छा गया था। लोग अपने घरो में दुबक गये थे। ग्रामीण इलाको में ठन्ड का कहर जबरदस्त देखने को मिला है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जौनपुर के होटल में छापामार कर अश्लील डांस करते हुए बार बालाओ सहित आयोजक, कथित संभ्रांतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, FIR दर्ज

जौनपुर की खुशबू बनी मिस यूपी क्वीन 2, आजमगढ़ की सोनल बनी मिसेज यूपी क्वीन

जौनपुर में पांच पत्रकारो के खिलाफ थाना लाइन बाजार में मुकदमा दर्ज