वरिष्ठ न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश


वरिष्ठ न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में कोलेजियम ने न्यायमूर्ति दिवाकर को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की केंद्र सरकार से सिफारिश की है। जिसमें कहा गया है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल के सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त होने से खाली पद पर न्यायमूर्ति दिवाकर की नियुक्ति की जाए।
न्यायमूर्ति दिवाकर 2018 छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में नियुक्त किए गए थे। वरिष्ठतम न्यायमूर्ति होने के नाते इन्हें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है।
मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त होने पर शुक्रवार 10 फरवरी को फुल कोर्ट फेयरवेल समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सभी न्यायमूर्ति, न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता शामिल रहे। बार एसोसिएशन के महासचिव एसडी सिंह जादौन ने सभी सदस्यों के साथ समारोह में शामिल रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह