बूथ कार्यकर्ता पार्टी का सबसे नेता होता है, भाजपा को उखाड़ने के लिए बूथ को करें मजबूत- लालजी वर्मा


कई जन प्रतिनिधि और जिम्मेदार लोग बैठक में आने क्यों किया परहेज,धक्का मुक्की की है खबर 

जौनपुर। समाजवादी पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर जनपद जौनपुर के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव लालजी वर्मा ने शनिवार को जिले के हिन्दी भवन के सभागार में 73 लोकसभा जौनपुर और 74 लोकसभा मछलीशहर (सु) के बूथ गठन हेतु हिन्दी भवन मे आयोजित कार्यकर्ता बैठक के मुख्य अतिथि बूथ गठन प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव,विधायक लालजी वर्मा ने बैठक को संम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का सबसे बड़ा नेता हमारा बूथ पर है जो समाजवादी पार्टी को वोट दिलाने और अपना बूथ जिताने का काम करता है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का निर्देश है हमारे बूथों के कार्यकर्ता का सम्मान हमारे लिए सर्वप्रिय है।जो नेता उनका सम्मान नहीं करेगा उसे कभी सम्मान नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा आप लोगों  की बदौलत ही इस देश से भाजपा  सरकार उखाड़ फेकने का काम किया जायेगा। भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है भ्रष्टाचार चरम पर है। पुलिस फर्जी एनकांउन्टर करती है।
लालजी वर्मा ने कहा भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी बढ़ायी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बिजली महंगी कर दी है। गैस सिलेण्डर महंगे हो गये हैं। सरकार के पास जनता से जुड़े मुद्दों का कोई जवाब नहीं है। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और उसके मित्र उद्योगपतियों ने देश का जो पैसा डुबोया है, उस पर बहस नहीं करना चाहती है। अब तो भाजपा संविधान का गला घोट रही है।


श्री वर्मा ने कहा कि अब 2024 का चुनाव देख कर वोट के लिए भाजपा सरकार शिलान्यास कर रही है। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार ने अब तक 17 बजट प्रस्तुत किये हैं लेकिन आम जनता की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के बजाय और दयनीय होती जा रही है। भाजपा सरकार इसका कोई जवाब नहीं दे सकती है। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।
जिलाध्यक्ष डां अवधनाथ पाल,पूर्व अध्यक्ष लालबहादुर यादव,विधायक पंकज पटेल,पूर्व विधायक गण लल्लन प्रसाद यादव, शैलेंद्र यादव ललई, श्रीराम यादव, राजनरायन बिन्द अरशद खान, सुषमा पटेल,दीपचंद्र सोनकर,कैलाश सोनकर, बिरजू राम,राजबहादुर यादव ने अपने सम्बोधन में अपने विचारो को रखा और सुझाव दिया। 

बैठक में मुख्य रूप से यशवंता यादव, राकेश मौर्य, श्याम बहादुर पाल, राहुल त्रिपाठी, राजन यादव, राजेंद्र टाईगर,श्रवण जयसवाल, पूनम मौर्या,राजेश यादव,दीपचंद राम, विवेक रंजन यादव बबलू,श्याम नरायण बिन्द,भानु प्रताप मौर्य, शिवजीत यादव, निरज पहलवान,सोचनराम विश्कर्मा, राजमूर्ति सरोज रमेश साहनी, कमालुद्दीन, साजिद , इर्शाद, अलमाश, अली मंजर डेजी, दिनेश फौजी अनील फौजी, मालती निषाद,शबनम नाज सोनी, तारा त्रिपाठी, मनोज मौर्य, बाबा यादव, आदि उपस्थित रहे। संचालन  जिलामहाचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया। मिली खबर के अनुसार वर्तमान जिलाध्यक्ष से नाराज कई विधायक एवं कुछ जिम्मेदार कार्यकर्ता इस महत्वपूर्ण बैठक मे आने से परहेज कर गये। जो पार्टी के अन्दर जनपद की अंदरूनी कलह का संकेत दे रहा है। खबर यह भी मिली है कि इस मिटिंग के दौरान धक्का मुक्की की घटना भी हुई। कार्यकर्ता अपनी बात कहना चाहे तो उन्हे बोलने नहीं दिया गया। एक कार्यकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष ने हिटलर शाही दिखाते हुए कार्यकर्ताओ का मोबाइल तक बन्द करा दिया ताकि तानाशाही बाहर ने वायरल हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड