2024 में भाजपा महा विजय प्राप्त करते हुए सभी 80 सीटो पर जीत दर्ज करायेगी- केशव प्रसाद मौर्य

जौनपुर। केन्द्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर जनपद में विकास का सच जानने और विकास कार्यो की समीक्षा करने आये प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी के लोगे से बातचीत किया है। कलेक्ट्रेट परिसर में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि आज से प्रदेश में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा। जैसे निकाय चुनाव में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए महापौर की सभी 17 सीटो पर कब्जा कर लिया है उसी तरह 2024 में लोकसभा के चुनाव में सभी 80 सीटो को जीत कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पुन: सरकार बनायेंगे। 
श्री मौर्य ने कहा विपक्ष भले भाजपा का विरोध करता है और एक जुटता का दावा कर रहा है लेकिन प्रदेश की जनता केवल भाजपा के साथ है।इस बार 20 24 के चुनाव में वर्ष 2019 से अच्छा प्रदर्शन करते हुए केन्द्र में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। केन्द्र और प्रदेश की सरकारो ने मिलकर विकास कार्यो को तेज गति प्रदान किया है। 2024 महा विजय प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ पार्टी काम कर रही है।
भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से पूरे प्रदेश और देश की प्रत्येक जनता को समान रूप से लाभ दिलाया गया है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता परिश्रम करता है, लेकिन जनता इस चुनाव को लड़ रही है और जनता के आशीर्वाद से 2014 से हम लोग लगातार विजय यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि हम 2024 का लोकसभा चुनाव भी जीतेंगे।
इसके पहले पार्टी कार्यालय पर पहुंच कर 
कार्यकर्ताओं से सीधे बात करते हुये उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से 2014 से हम लगातार विजय यात्रा पर हैं। वहीं, विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सबने प्रदेश को लूटा, सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। जबकि भाजपा ने विकास किया है। विपक्षी पार्टियां जातिवाद, परिवारवाद पर काम करती रहीं। भाजपा सरकार ने सबका साथ-सबका विकास को साथ लेकर काम किया है। उन्होंने कहा कि सौ में से साठ प्रतिशत तो हमारा है बाकी चालीस में बंटवारा है। 
समीक्षा बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ने  नमामि गंगे योजना के तहत चल रहे सीवर लाइन का कार्य की प्रगति काफी धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था को कार्य में सुधार लाने के लिए आदेश दिया।  सीवर लाइन की धीमी गति के चलते जनता को भारी कठिनाईयों का सामना करने की खबर पर गम्भीरता लेते हुए जांच कराये जाने का निर्देश दिया। 
इस अवसर पर पार्टी के नेताओ में सांसद वीपी सरोज, राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, एमएलसी गण विद्या सागर सोनकर, बृजेश सिंह प्रिन्सू, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित जिला प्रशासन के अधिकारी जिलाधिकारी अनुज कुमार झा,पुलिस अधीक्षक डाॅ अजय पाल शर्मा,मुख्य विकास अधिकारी साई सीलम तेजा आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय सिंह को जौनपुर की जेल से बरेली भेजने की असली कहांनी क्या है,जानिए क्या है असली खेल

धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल भेजा गया

बाहुबली नेता धनंजय सिंह की जमानत याचिका में स्थगन के मुद्दे पर न्यायाधीश की तल्ख टिप्पणी पर जानें क्या निकाले जा रहे है मायने