सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लान्ट का अनुबंध होगा निरस्त, प्रशासन की यह कार्रवाई शुरू




जौनपुर। नगर से सटे कुल्हनामऊ में सालिडवेस्ट मैनेजमेंट का प्लांट पिछले ढाई महीने से बंद है। इसका संचालन करने वाली कंपनी एटूजेड अपने कर्मचारियों के साथ गायब है। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन दो बार नोटिस भेज चुका है। अब अनुबंध निरस्त करने की तैयारी है। दो साल पहले 12.39 करोड़ की लागत से निर्मित प्लांट शोपीस बना हुआ है। नगर पालिका परिषद जौनपुर में रोजाना 97 टन कूड़े का उठान होता है। इसके निस्तारण के लिए वर्ष 2011 में कुल्हनामऊ में 11 एकड़ भूमि पर प्लांट का शिलान्यास किया गया था। इसका निर्माण वर्ष 2013 में शुरू हुआ। कभी भूमि विवाद तो कभी ग्रामीणों का विरोध सामने आता रहा। वहीं, कार्यदायी संस्था एटू जेड ने भी काम बंद कर दिया। जैसे-तैसे 11 साल में प्लांट बनकर तैयार हुआ। 18 मार्च 2021 को तत्कालीन नगर विकास मंत्री ने इसका उद्घाटन किया था। इसके बाद से प्लांट का संचालन सुचारु रूप से नहीं हो पा रहा। कार्यदायी संस्था की तरफ से काम बंद कर दिया है। इससे कचर का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। डंपिंग ग्राउंड के आस-पास दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। नगर पालिका ने कार्यदायी संस्था को 14 मार्च और 10 मई को नोटिस जारी कर चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह