सपा ने इन सपाइयों को घोषित किया फ्रन्टल संगठनो के राष्ट्रीय अध्यक्ष,जल्द कमेटी बनाने का निर्देश


लखनऊ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने चारों यूथ फ्रंटल संगठनों के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सपा ने समाजवादी छात्र सभा, समाजवादी लोहिया वाहिनी, समाजवादी युवजन सभा व मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के अध्यक्षों की नियुक्ति कर उन्हें पत्र जारी कर दिए हैं।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रयागराज के अभिषेक यादव को बनाया है। पहले इस पद पर प्रदीप तिवारी हुआ करते थे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र नेता अभिषेक यादव नौ अगस्त से प्रयागराज से साइकिल यात्रा निकालने जा रहे हैं। इससे पहले पार्टी ने उन्हें बड़ा पद देकर जिम्मेदारी बढ़ा दी है।
समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कानपुर के डॉक्टर इमरान को बनाया गया है। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कासगंज के मोहम्मद फहद को बनाया गया है, जबकि मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का अध्यक्ष बस्ती के सिद्धार्थ सिंह को बनाया गया है।
वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने चारों यूथ फ्रंटल संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष एक बार फिर से अरविंद गिरी को बनाया गया है। लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर एक बार फिर रामकरन निर्मल पर सपा ने भरोसा जताया है। 
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी अनीस राजा को दोबारा मौका दिया गया है। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष रहे दिग्विजय सिंह देव को हटाकर अब मऊ के विनीत कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने सभी नेताओं को अपने संगठन की जल्द कार्यकारिणी घोषित करने के लिए कहा है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 12 मछलीशहर मे एक पर्चा हुआ निरस्त