पति से नाराज पत्नी ने पहले बेटी को जहर दिया फिर खुद खा लिया हालत नाजुक उपचार जारी


संतनगर थाना क्षेत्र के सिरसी हिनौती  गांव में शुक्रवार को पारिवारिक कलह से ऊबकर विवाहिता ने अपनी पुत्री के साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज के लिए परिजन एम्बुलेंस से दोनों को पीएचसी पटेहरा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर चिकित्सको ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना जनपद मिर्जापुर के थाना संतनगर क्षेत्र की है।क्षेत्र निवासी शिवकली (48) का उसके पति रामधनी में कुछ अनबन चल रहा था। शुक्रवार की सुबह विवाद के चलते शिवकली ने नौ वर्षीय पुत्री आरती को विषाक्त सेवन कराने के बाद खुद भी उनका सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिजन दोनों को पीएचसी पटेहरा ले गए। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सको ने दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया जहाँ दोनों का इलाज चल रहा है। वही शिवकली की हालत गंभीर बनी है।

Comments

Popular posts from this blog

गयादीन विश्वकर्मा इण्टर कालेज के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बच्चों ने लहराया परचम

जालसाज़ी के आरोप में जेल में बंद एक बंदी की मौत

जौनपुर पुलिस व एसटीएफ लखनऊ की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार