हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की बैठक अभियान पर बनी रणनीति


 जौनपुर । हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगे इसके लिए राष्ट्रीय ध्वज लोगों को आसानी से उपलब्ध हो सके, इसे लेकर भाजपा कार्यालय पर एक बैठक  की गई। जिसके मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने बैठक में बताया कि आजादी की 76वीं वर्षगाठ के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान 13, 14 और 15 अगस्त तक पूरे भारत में चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए देशभर में भाजपा हर घर तिरंगा अभियान चला रही है।  हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अहम निर्देश दिए गये। 
जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि तिरंगा हमारी शान, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि इस वर्ष भी पिछले वर्ष की भांति हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनकर अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं और देशभक्ति के भाव के साथ इस पर्व के सहभागी बनें। जिले के प्रत्येक बूथ स्तर पर हमे सक्रियता और कर्मठता के साथ सभी को हर घर तिरंगा एक अद्भुत अभियान से जोडऩा है और तिरंगे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बताना है। 
जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता, प्रमुख पदाधिकारी, व्यापारी बंधु, धार्मिक संगठन एवं अन्य साहित्यिक, सांस्कृतिक क्षेत्रों के प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाय और सबकी सहभागिता के साथ अभियान के लिए हम जुटेंगे तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस अभियान के अन्तर्गत युवा मोर्चा द्वारा तिलकधारी महाविद्यालय से यात्रा प्रारम्भ होकर पूरे नगर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह