पुष्पराज सिंह लगातार तीसरी तो राम विलास दूसरी बार बने जिलाध्यक्ष,बधाईयों सिलसिला जारी


जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी में विगत लम्बे समय से प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लेकर दिल्ली तक जिलाध्यक्ष जौनपुर के पद आसीन होने के लिए भाजपा जनो के बीच जबरदस्त रस्साकसी चल रही थी और सभी अपने आकाओ के यहां दरबार भी लगा रहे थे लेकिन इस जोर आजमाइश में जनपद जौनपुर के दोनो अध्यक्षो क्रमशः पुष्पराज सिंह जौनपुर एवं राम विलास पाल मछलीशहर के अध्यक्ष पद पर पुनः काबिज होने में सफल रहे।पुष्पराज सिंह को तीसरी बार तो राम विलास पाल को दूसरी बार अध्यक्ष की कुर्सी पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने नियुक्ति कर संगठनात्मक दायित्वो को आगे बढ़ाने का अवसर दिया है।
यहां बता दें प्रदेश अध्यक्ष का पत्र जारी होने के साथ जनपद में उक्त दोनो को बधाईयों और स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया है। 
पुष्पराज सिंह ने रजिनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू किया । 1996 में अखिल विद्यार्थी प्रदेश सह मंत्री बनाये गये थे वह 2006 तक विद्यार्थी परिषद में काम किये जिसमें प्रदेश सह कोषाध्यक्ष फिर कोषाध्यक्ष बनाए गये उनका सफर विद्यार्थी परिषद में राष्ट्रीय कार्यसमिति तक रहा। उसके उपरान्त 2007 से 2015 तक वह भाजपा युवा मोर्चा के विभिन्न पदों पर आसीन रहे। जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और दो बार प्रदेश मंत्री रहे। फिर 2015 में भाजपा के जिला महामंत्री बनाए गये। 
राजनैतिक सफर आगे बढ़ता रहा और 22 जून 2019 में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बनाए गये और लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष पदपर आसीन हो गये है। उनके आज जिलाध्यक्ष बनते ही भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का बधाई देने का तांता लग गया। भाजपा जनो ने माल्यार्पण के साथ पटाखा आदि फोड़कर खुशियों का इजहार किया।
इसी क्रम में यह भी बता दे कि मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे राम विलास पाल भी पुनः अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होते हुए अपने राजनैतिक पकड़ का लोहा मनवा दिया है। इनका भी स्वागत और अभिनन्दन  भाजपा जनो द्वारा किया गया। इस प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दोनो अध्यक्षो को रिपीट करते हुए 2024 लोक सभा की सफलता की जिम्मेदारी दी है।
उक्त अवसर पर सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता सुनील तिवारी, अमित श्रीवास्तव, मनोज दुबे, संतोष सिंह, संदीप सरोज, प्रमोद यादव राजेश सोनकर, धनंजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, धीरू सिंह, आमोद सिंह, रोहन सिंह, सिद्धार्थ राय, प्रबुद्व दुबे, विनीत शुक्ला, नीरज मौर्य, सभी मण्डल अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

स्कूल जाते समय तेज धूप के कारण गश खाकर गिरी कक्षा तीन की छात्रा उपचार के दौरान हो गई मौत

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने