पुरानी पेंशन बहाल होने तक कर्मचारी शिक्षक करेंगे अनवरत संघर्षः डॉ प्रदीप सिंह


21 सितंबर को होगा पुरानी पेंशन बहाली हेतु विशाल धरना प्रदर्शनः डॉ अतुल प्रकाश यादव

जौनपुर। डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन के सभागार में केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच जौनपुर के विभिन्न घटक संवर्गों के राजकीय कर्मचारियों एवं शिक्षक संगठनों के शीर्ष पदाधिकारियों की आगामी 21 सितंबर 2023 को कलेक्ट्रेट परिसर जौनपुर में पुरानी पेंशन बहाली के एक सूत्रीय मुद्दे पर होने वाले धरना प्रदर्शन पर महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक संपन्न हुयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली हेतु प्रथम चरण में प्रदेश के समस्त जनपदों में विशाल पेंशन रथ यात्रा, चारबाग रेलवे स्टेडियम लखनऊ में हुंकार रैली तथा 10 अगस्त 2023 को दिल्ली के रामलीला मैदान में पेंशन महारैली का आयोजन किया गया जिसमें पूरे देश के केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारियों तथा शिक्षकों ने प्रतिभाग किया लेकिन बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन जैसी कल्याणकारी मांग पर दोहरी नीति की वाहक हठवादी संवेदनहीन सरकार का रुख अभी भी नकारात्मक बना हुआ है। अतः केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली के द्वितीय चरण की शुरुआत 21 सितंबर 2023 को कलेक्ट्रेट परिसर जौनपुर में जनपद के शिक्षकों कर्मचारियों द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन कर किया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली की संकल्प संघर्ष यात्रा अपने लक्ष्य प्राप्त होने तक अविरल चलती रहेगी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री अश्विनी कुमार सिंह ने NJCA के नेतृत्व में आयोजित संयुक्त धरना प्रदर्शन हेतु विकास खंडवार शिक्षक कर्मचारी जागरण अभियान चलाने की बात रखी। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव ने विशाल धरना प्रदर्शन की सफलता हेतु सघन जनसंपर्क पर जोर देते हुए उपस्थित सभी पदाधिकारियों से पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ जुट जाने हेतु सकारात्मक सुझाव दिए। सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अमर बहादुर यादव ने कहा कि पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार है जिसे हम किसी भी हालत में लेकर रहेंगे। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संरक्षक सीबी सिंह ने पूर्व के संघर्षों की सफलता को याद करते हुए एक बार फिर सभी से पुरानी पेंशन बहाली हेतु तन मन धन के साथ जुट जाने की अपील किया। बैठक में रामकृष्ण पाल,इं सुनील कुमार गुप्ता, राजेश कुमार यादव, तेज बहादुर 'राना', प्रमोद शर्मा,अच्छेलाल पाल, शिवकुमार सरोज, दिनेश यादव, आनंद कुमार यादव, शैलेंद्र कुमार सिंह, जय सिंह यादव,रामलाल पाल, अजय लाल मौर्य,सत्य प्रकाश सिंह, शेषनाथ सिंह, रवि प्रताप गुप्ता आदि विभिन्न विभागों के कर्मचारी शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राज्य कर्मचारी सहित परिषद के जिला मंत्री देवेश कुमार यादव ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 12 मछलीशहर मे एक पर्चा हुआ निरस्त