शाहगंज पुलिस से मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, उपचार जारी


जौनपुर। थाना शाहगंज एवं सरपतहा की संयुक्त पुलिस टीम ने बीती रात एक संयुक्त मुठभेड में 02 अंर्तजनपदीय शातिर लुटेरे गिरफ्तार किया है इसी गोली बारी में 01 अभियुक्त के पैर मे लगी गोली। कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक  तमंचा 315 बोर, एक खोखा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस, 7150 रुपये नगद, 08 एटीएम कार्ड व दो मोबाईल बरामद किया गया है।
इस संदर्भ में पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बृजेश गौतम के दिशा निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी शाहगंज शुभम तोदी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज व सरपतहां की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग अभियान के दौरान बद्दोपुर पुलिया के पास मजडीहा की ओर से आने वाले मार्ग पर आती हुई गाड़ी दिखाई दी जिसे रोकने का इशारा किया गया। सामने पुलिस बल देख बाइक सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया गया जिसमें प्रभारी निरीक्षक अपराध शाहगंज बाल बाल बचे आत्मरक्षा हेतु  पुलिस टीम द्वारा किये गये फायर से एक बदमाश को गोली लग गयी, जिससे उक्त बदमाश घायल होकर गिर पड़ा तथा एक बदमाश को दौडाकर पकड़ लिया गया। वहीं एक अन्य बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को बाद प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उक्त बदमाशो द्वारा क्षेत्र में विभिन्न छिन्नैती व टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। अभियुक्तो के विरुद्ध सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1-अजय भारती उर्फ जे.पी. पुत्र राकेश कुमार उर्फ नागसेन निवासी खम्हौरा थाना सरायख्वाजा जौनपुर(घायल)  2-दिलीप कुमार पुत्र लालजी निवासी कोहडा थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
फरार अभियुक्त का नाम 3. संगम यादव पुत्र तालुकदार यादव निवासी अँगुरी पोखरा थाना खुटहन बताया गया है। इन बदमाशो का अपराधिक रिकार्ड पुलिस द्वारा जारी किए जाने के अनुसार 1-अजय भारती उर्फ जे.पी.  घायल के खिलाफ 1.मु.अ.सं. 47/22 धारा 3(1) उ.प्र. गिरोहबंद अधिनियम थाना गोपीगंज भदोही, 2.मु.अ.सं. 318/21 धारा 406/419/420 भादवि, गोपीगंज भदोही, 3.मु.अ..सं. 337/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट गोपीगंज भदोही,4.मु.अ.सं. 473/16 धारा 379/411/414/419/420/406 भादवि फूलपुर वाराणसी, 5.मु.अ.सं. 3/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना खेतासराय जौनपुर, 6.मु.अ.सं. 151/21 धारा 419 भादवि व धारा 66 आईटी एक्ट थाना कोतवाली गाजीपुर ,7.मु.अ.सं. 429/21 धारा 379/411/420 भादवि कोतवाली गाजीपुर, 8.मु.अ.सं. 199/21 धारा 419/420 भादवि थाना दुल्लहपुर गाजीपुर, 9.मु.अ.सं. 124/21 धारा 420 भादवि थाना बहरियाबाद गाजीपुर, 10. मु.अ.सं. 707/16 धारा 379/ 414/ 419/ 420 भादवि थाना केराकत जौनपुर, 11. मु.अ.सं. 102/21 धारा 188/ 268/ 269/ 171 भादवि थाना बदलापुर जौनपुर, 12. मु.अ.सं. 107/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना सुजानगंज जौनपुर ,13. मु.अ.सं. 316/21 धारा 411/420 भादवि व 66 आईटी एक्ट थाना सैदपुर गाजीपुर, 14. मु.अ.सं. 47/22 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैगेस्टर एक्ट थाना गोपीगंज भदोही
15.मु.अ.सं. 318/21 धारा 406/419/420 भादवि थाना गोपीगंज भदोही
16.मु.अ.सं. 338/21 धारा   3/25 आर्म्स एक्ट गोपीगंज, भदौही 
17.मु.अ.सं. 826/21 धारा 379/411/420 भादवि कोतवाली नगर अयोध्या 
18.मु.अ.सं. 314/23 धारा 392/411 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर 
19.मु.अ.सं. 316/23 धारा 307/419/420/467/468 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर
20.मु.अ.सं. 317/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहगंज जौनपुर 
2-दिलीप कुमार के खिलाफ 
1.मु.अ.सं. 314/23 धारा 392/411 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर 
2.मु.अ.सं. 316/23 धारा 307/419/420/467/468 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर
3-संगम यादव (फरार) के खिलाफ 
1.मु.अ.सं.71/19 धारा 60, 60ए, आबकारी अधिनियम व 272/419/420/467/468/471 भादवि थाना खुटहन जौनपुर 
2.मु.अ.सं. 72/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन जौनपुर 
3.मु.अ.सं. 91/21 धारा 504/506 भादवि थाना खुटहन जौनपुर 
4.मु.अ.सं. 203/19 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 272/419/420/467/468/471भादवि थाना खुटहन जौनपुर 
5.मु.अ.सं. 248/23 धारा 323/504/506 भादवि थाना खुटहन जौनपुर 
6.मु.अ.सं. 70/20 धारा 3(1) उ.प्र. गैगेस्टर एक्ट थाना बदलापुर जौनपुर 
7.मु.अ.सं. 187/19 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 272/273/419/420/467/468/471 भादवि थाना बदलापुर जौनपुर 
8.मु.अ.सं. 365/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम व 419/420/465/468 भादवि थाना लाइऩ बाजार जौनपुर 
9.मु.अ.सं. 366/22 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना लाइन बाजार जौनपुर 
10.मु.अ.स. 75/23 धारा 279/304ए भादवि थाना सरायख्वाजा जौनपुर 
11.मु.अ.सं. 280/19 धारा 323/504/506 भादवि थाना सरायख्वाजा जौनपुर 
12.मु.अ.सं. 314/23 धारा 392/411 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर 
13.मु.अ.सं. 316/23 धारा 307/419/420/467/468 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर में अपराधिक मुकदमें दर्ज है। इन अपराधियो का लम्बा अपराधिक इतिहास है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 12 मछलीशहर मे एक पर्चा हुआ निरस्त