जनरथ बस और बोलेरो की भीषण टक्कर में एक बच्चा सहित पांच यात्रियों की दर्दनाक मौत, प्रशासन कर रहा रेसक्यू


जनपद चित्रकूट में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगरेही गांव के पास रोडवेज की जनरथ बस और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में बच्चे समेत पांच यात्रियों की मौत हो गई है,जबकि 10 घायल हुए हैं। मौके पर डीएम, एसपी और पुलिस का अमला पहुंच गया है।
पुलिस ने तीन एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल और रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, तीन को प्रयागराज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक मध्यप्रदेश निवासी है, शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि रोडवेज की जनरथ बस चित्रकूट से प्रयागराज जा रही थी।
बोलरो चित्रकूट की ओर लौट रही थी। घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है कि बोलेरो अचानक गलत साइड आ गई, जिससे भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी, कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिए है।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर: कोतवाली पुलिस टीम ने थाना गेट के पास दो-पक्षों की महिलाओं द्वारा वाद-विवाद व मारपीट करने वाली 10 महिलाओं को किया गिरफ्तार,*

अजगर लील गया नीलगाय का बच्चा इलाके में रही अफरा तफरी

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला जनसमर्थन, 124 मरीजों को पोषण किट वितरित