पीयू के दीक्षांत में मो. हसन पीजी कॉलेज के छह छात्र-छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्विद्यालय,ने 09 नवंबर को वाले दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय में तैयारी तेज कर दी गई है। दीक्षांत समारोह के अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों मेडल पाने वाले छात्रों की सूची भी विश्वविद्यालय की तरफ से जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय के अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में नौ नवंबर को कार्यक्रम होना है। इसमें विश्वविद्यालय परिसर तथा विवि से संबद्ध महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। मोहम्मद हसन पी जी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल क़ादिर खान ने विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य कामना करते हुए बताया कि हमारे कॉलेज से अर्थशास्त्र विभाग से ऋचा सिंह, शिक्षा विभाग से मौसम सिंह, म्यूजिक एवं गायन विभाग से बृजेश कुमार गौतम, गृह विज्ञान विभाग से खुशबू चौरसिया, मध्यकालीन एवं प्राचीन इतिहास विभाग से प्रतिमा यादव और गणित विभाग से शुभांगिनी गिरी को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।


Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*