कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गांव से शहर तक निकाले न्याय यात्रा- राजेश तिवारी


जौनपुर। कांग्रेस के मजबूती करण के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलावार संगठनात्मक बैठक और संवाद के आयोजन के तहत जनपद जौनपुर की बैठक मे राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी सहित सभी प्रदेश प्रभारी पदाधिकारीयों ने भाग लिया। 
संवाद एवं कार्यशाला की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी राजेश तिवारी ने गावों की और चलो कार्यक्रम की घोषणा किए इस प्रोग्राम के अंतर्गत ब्लॉक / वार्ड में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी 26 जनवरी से 30 जनवरी तक सम्बंधित ब्लॉक से जिला मुख्यालय तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तर्ज पर यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा सम्बंधित ब्लॉक के सभी मुख्य बाजारों,शहीद स्मारकों,धार्मिक स्थानों, से गुजरेगी।
पूर्व विधायक नदीम जावेद ने कहा कि सर्व जन सौहार्द से ही देश का विकास संभव है। इसी विचारो के साथ हमारे नेता राहुल गाँधी जी मणिपुर से लेकर मुंबई तक न्याय यात्रा लेकर निकले है। यह यात्रा महिलाओ,पिछड़ो,  किसानो, दलितों और बेरोजगार नवयुवको के न्याय की लड़ाई है।
उन्होंने कहा कि ये देश नफरती विचारधारा और भेदभाव की नीति से नहीं चलेगा ये देश आपसी भाईचारे, सौहार्द और मोहब्बत से चलेगा। हम ऐसा देश बनाना चाहते है जहां किसान कर्ज के बोझ से आत्महत्या ना करे, नौजवानो के पास रोजगार हो, लघु उद्योग फले फुले।
बैठक को पूर्व सांसद प्रत्याशी देवव्रत मिश्रा, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी संजीव सिंह, प्रदेश महासचिव मणीन्द्र मिश्रा, प्रदेश सचिव, अरुण विद्यार्थी, पंकज सोनकर, सत्यवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी चौहान, आदि ने सम्बोधित किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, रामचंद्र मिश्रा, डॉ राकेश उपाध्याय, सुरेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह, प्रमोद मिश्रा,  राजेश गौतम, डॉ आर सी पाण्डेय, परवेज आलम भुट्टो, डॉ प्रमोद सिंह, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर, NSUI जिलाध्यक्ष शशांक राय, अल्पसंख्यक चेयरमैन आरिफ खान, सभासद अबुज़र, शाहनवाज़, ब्लॉक अध्यक्ष, संदीप निषाद, राम सिंह बाँकुरे,गौरव सिंह सनी,नीरज राय,नेसार इलाही, अमन सिन्हा आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फ़ैसल हसन तबरेज़ ने की और संचालन शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम के किया।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

नौ फर्जी पत्रकार गिरफ्तार पुलिस विभाग के अधिकारी ने पूरे प्रदेश के जिलो में अभियान चलाने का दिया निर्देश