जन नायक कर्पुरी ठाकुर जीवन पर्यन्त पिछड़ो के हितो के लिए संघर्षरत रहे- राकेश मौर्य


शोषितों वंचितों और सामाजिक न्याय के प्रणेता थे कर्पूरी ठाकुर:- शैलेंद्र यादव ललई

जौनपुर। महान समाजवादी नेता,भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक, शोषितों, पीड़ितों, वंचितों की मजबूत आवाज़ रहे, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर सपाइयों ने ज़िला कार्यालय पर कर उन्हे याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती जनशताब्दी समारोह पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर पिछड़े वर्गों के हितों के लिए सदैव संघर्षशील रहे जिसके नाते उन्हें जननायक की उपाधि दी गई। आज भी केंद्र और प्रदेश की सामंती सरकार को कर्पूरी ठाकुर के पदचिन्हों पर चल कर ही हटाया जा सकता है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई व पूर्व मंत्री राजनारायण बिंद ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलकर ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जाति जनगणना की मजबूत आवाज़ से भयभीत मोदी सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा की है।
पूर्व ललई यादव ने कहा कि अपने संघर्षों और आदर्शों से सामाजिक न्याय के प्रणेता और जननायक बने कर्पूरी ठाकुर।पूर्व मंत्री राजनारायण बिंद ने भारत सरकार से समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रक्षामंत्री श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव को भी भारत रत्न देने की मांग की।
इस अवसर पर सपा जनों ने गरीबों में कंबल वितरित किया ।जन्मशताब्दी समारोह को हिसामुद्दीन शाह, श्याम बहादुर पाल,राजेश विश्वकर्मा, विवेक रंजन यादव, आरिफ हबीब, रुखसार अहमद,मनोज मौर्य,शर्मिला यादव, कलीम यादव, राजेंद्र टाइगर, मेवालाल गौतम,श्याम नारायण बिंद, अमित यादव, संजीव साहू आदि ने संबोधित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में नाई समाज से विनोद शर्मा, विकास शर्मा और डा. अजय शर्मा, शाहनवाज़ खान शेखू, आलोक यादव, राममूर्ति सरोज, कमाल आज़मी, अलमास सिद्दीकी सभासद, डा. जंगबहादुर यादव, अन्नपूर्णा देववंशी, डा. शबनम नाज़, राजदेव पाल, कपिलदेव यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, अमजद अंसारी सहित सभी विधान सभाओं, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य एवं संचालन राजेंद्र यादव ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

स्कूल जाते समय तेज धूप के कारण गश खाकर गिरी कक्षा तीन की छात्रा उपचार के दौरान हो गई मौत

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने