फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, तीन बच्चो की मां है महिला जांच में जुटी पुलिस


जौनपुर। जनपद के थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र स्थित सखैला गांव की सोनकर बस्ती में  एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे के सहारे लटकता मिला। इस आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में समाचार जारी करने तक असफल रही है। हलांकि खबर मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
मिली खबर के अनुसार सखैला सोनकर बस्ती की रहने वाली पिंकी सोनकर (24) पत्नी संतोष सोनकर का शव रस्सी के सहारे कमरे में लटका मिला। संतोष के परिजनों ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर बुधवार की सुबह घर के बाहर रखवा दिया। घटना की जानकारी पिंकी के मायके के लोगों को दी गई। उन्होंने 112 नंबर पुलिस को घटना की जानकारी दी। 
सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मृतका के दो लड़के व एक लड़की है। इसकी छह साल पहले शादी हुई थी। पति घर पर खेती करता है। घटना के बाद परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा है।
पुलिस की माने तो पिंकी के गले पर खरोच व चोट के निशान मिले हैं। इससे घटना आत्महत्या से कुछ अलग नजर आ रही है।मृतका का मायका पलटूपुर थाना बरसठी बताया जा रहा है। इस बाबत थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।      

Comments

Popular posts from this blog

जनपद का विकास पुरुष बनने के लिए कृपाशंकर सिंह एन्ड कम्पनी की चाल हुई फुस्स, जानिए असली सच है क्या?

योगी के तबादला एक्सप्रेस की जद में नौ आईएएस और पांच पीसीएस के बदले गये कार्यक्षेत्र,जानिए किसे कहां मिली तैनाती

सगे छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दिया पुलिस एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी, हत्यारा फरार