आगामी लोकसभा चुनाव में नारी शक्ति मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को साकार करेगी: पुष्पराज सिंह


जौनपुर । लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा द्वारा प्रस्तावित नारी शक्ति वंदन अभियान को लेकर जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे 
जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। कार्यशाला मे नारी शक्ति को पार्टी से जोड़ने के लिए आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा पर चर्चा की गई। नारी शक्ति वंदन अभियान में स्वयं सहायता समूह और एनजीओ से संपर्क पर जोर दिया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संपर्क व सम्मान के लिए जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
कार्यशाला मे संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि मातृ शक्ति का आशीर्वाद हमेशा से भाजपा को मिलता रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी नारी शक्ति वैश्विक नेता नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को साकार करेगे। शक्ति वंदन अभियान के तहत पंचो विधान सभा क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में नारी शक्ति संवाद के तहत एनजीओ की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की जाएगी। सभी विधान सभा क्षेत्रों में शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें एनजीओ व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। जिले के समस्त मंडल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से व्यक्तिगत संपर्क करते हुए पत्रक वितरण किया जाएगा। एनजीओ व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से एलईडी टीवी के जरिए 22 फरवरी को प्रधानमंत्री सीधा संवाद करेंगे। एनजीओ प्रमुखों का सम्मेलन भी किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। टोली बनाकर गांव व शहर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। 
कार्यक्रम के अंत मे पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह बब्बू के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया।कार्यशाला में सुधाकर उपाध्याय सुरेन्द्र सिंघानियां रागिनी सिंह संतोष सिंह रवीन्द्र सिंह राजू दादा अवधेश यादव उमाशंकर सिंह प्रमोद यादव सुनील मम्मन विपिन द्विवेदी ओमप्रकाश सिंह राम सिंह मौर्य आमोद सिंह रोहन सिंह नरेंद्र उपाध्याय अनिल गुप्ता अजय सरोज सुरेश धुरिया मेराज हैदर इंद्रसेन सिंह घनश्याम यादव अवधेश सोनकर मण्डल अध्यक्ष गण सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 12 मछलीशहर मे एक पर्चा हुआ निरस्त