2014 तक राष्ट्रीय राजमार्गो की लंबाई 7343 किमी थी 2024 में यह लम्बाई 13000 किमी हो गई है - नितिन गडकरी


जौनपुर को परिवहन मंत्री ने दिया 10 हजार करोड़ रूपये की परियोजनाओ की सौगात 

जौनपुर। लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अधिसूचना जारी होने की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही केन्द्र की मोदी सरकार ने पूरे देश में विकास योजनाओ को पिटारा खोले हुए है उसी क्रम में भारत सरकार के परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गटकरी ने जौनपुर पहुंच कर जनपद मुख्यालय से पूरे जनपद को 10 हजार करोड़ की लागत से बनने वाली दस परियोजनाओ का तोहफा जिले को देते हुए शिलान्यास किया है।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि 2014 में नरेंद्र मोदी जी जब प्रधानमंत्री बने थे,तो उस समय उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 7343 किलोमीटर थी, 2024 में यह लंबाई 13000 किलोमीटर हो गई है। उन्होंने दावा किया कि 2024-25 में हम उत्तर प्रदेश के अन्दर 5 लाख करोड़ रुपए का काम पूरा करेंगे।
श्री गडकरी जौनपुर स्थित बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में जौनपुर जिले में 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक  लागत की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दो लाख करोड़ के एक्सप्रेस हाईवे कोरिडोर है। 2014 से 24 तक एक लाख करोड खर्च करके कार्य पूरे किए गए है। 41हजार करोड़ से उत्तर प्रदेश में रिंग रोड व 40 बाई पास का निर्माण करने का लक्ष्य है।जौनपुर में दस हज़ार करोड़ की परियोजना का शिलान्यास करने पर बहुत खुशी हो रही है। करीब दो हजार करोड़ का कार्य स्वीकृत हुआ है जिसमें शाहगंह में बाई बनने से जौनपुर से अयोध्या की दूरी दो घण्टे की हो जायेगी। जौनपुर से आज़मगढ़, फूलपुर होकर प्रयागराज बाई पास का कार्य हो जाने पर दूरी कम हो जाएगी। मुंगराबादशाह पुर में मार्च 2024 तक बाई पास का कार्य पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने मुंगराबादशाहपुर के अन्दर वर्तमान सड़क की मांग किया है। वह दोनो किनारों पर स्ट्रीट लाईट लगाकर बनाया जायेगा। 
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पॉलिटेक्निक चौराहे से दक्षिण बने ओवर ब्रिज के पास से  सर्विस रोड की मांग किया है, इसके लिए मै घोषणा करता हूं कि सर्विस रोड बनेगी। अयोध्या में 84 कोस परिक्रमा करने वालो के लिए भी सात्विक भोजन, ठहरने की व्यव्स्था होगी। उन्होंने कहा कि 1100 किलोमीटर की परियोजना जो सारनाथ,श्रावस्ती, कौशांबी तक जाती है। उसका भी कार्य होगा। गोरखपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे कानपुर से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का कार्य भी हो जाने के बाद कानपुर से लखनऊ की दूरी आधे घंटे में तय होगी।
गडकरी कहा कि हम विश्व की तीसरी इकोनॉमी बने, ट्रांसपोर्ट मंत्री होने के नाते हमने यह तय किया था कि किसान हमारा सिर्फ अन्नदाता नही बल्कि ऊर्जा दाता और हवाई इंजन दाता बने और इस दिशा में काम भी शुरू हो रहा है। मेरी गाड़ी इथेनॉल से चलती है जो किसानों के तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि किसान को कर्ज मुक्त होना चाहिए,उनको फसलों का उचित मूल्य मिलना चाहिए। स्मार्ट सिटी ही नहीं बल्कि स्मार्ट गांव भी होना चाहिए। जौनपुर भी अब मुम्बई जैसा बनने जा रहा है। आप लोग यहां उद्योग लगाए।
श्री गडकरी ने जौनपुर में जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया है उसमें गोमती नदी पर पुल सहित एन.एच.-31 के टोल प्लाजा से पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक धर्म पथ, जौनपुर शहर के पूरब दिशा में बाईपास का निर्माण। यह राष्ट्रीय राजमार्ग-135- ए के तहत 28 किमी लंबे मार्ग का 1995 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। खेतासराय -शाहगंज ग्रीन फील्ड बाईपास सहित पूर्वाचल विश्वविद्यालय से शाहगंज तक फोरलेन निर्माण। राष्ट्रीय राजमार्ग -135-ए की कुल लंबाई 30 किमी होगी,जो 1512 करोड़ की लागत से बनेगी। 
शाहगंज- कलान- मालीपुर- अकबरपुर खंड का फोर लेन चौड़ीकरण एवं अकबरपुर बाईपास का निर्माण। यह राष्ट्रीय राजमार्ग-135-ए 1653 करोड़ की लागत से 45 किमी लंबा बनेगा। मड़ियाहूं शहर के पश्चिम में नये फोरलेन ग्रीनफील्ड बाईपास का निर्माण। राष्ट्रीय राजमार्ग -135-ए की कुल लंबाई सात किमी जो 1430 करोड़ की लागत से बनेगा। जौनपुर शहर में लता मंगेशकर तिराहे से प्रसाद इंजीनियरिंग कॉलेज तक फोरलेन अंडरपास सहित बनेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग-125-ए की कुल लंबाई पांच किमी है, यह 199 करोड़ की लागत से बनेगा।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जौनपुर -प्रयागराज मार्ग तक जौनपुर शहर के पश्चिम में बाईपास का निर्माण। यह राष्ट्रीय राजमार्ग-31 है यह 19 किमी का मार्ग एक हजार करोड़ की लागत से बनेगा। आजमगढ़ बाईपास (पैकेज-4) का निर्माण, यह 19 किमी का मार्ग 1386 करोड़ से बनेगा। प्रयागराज से फूलपुर तक फोर लेन सड़क एवं फूलपुर बाईपास का निर्माण। यह रांष्ट्रीय राजमार्ग-319-डी 17 किमी लंबा बनेगा, यह 863 करोड़ की लागत से बनेगा।मुंगराबादशाहपुर बाईपास सहित फूलपुर- मुंगराबादशाहपुर तक फोरलेन निर्माण। यह राष्ट्रीय राजमार्ग 319-डी की कुल लंबाई 23 किमी होगी, इसकी कुल लागत 1013 करोड़ होगी। फूलपुर-मुंगराबादशाहपुर मौजूदा सड़क खंड का रखरखाव । यह राष्ट्रीय राजमार्ग-319-डी की कुल लंबाई 11 किमी होगी, जिसकी कुल लागत 18 करोड़ होगी।
इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह, प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, बदलापुर के विधायक रमेश चन्द्र मिश्र, शाहगंज के विधायक रमेश सिंह, मड़ियाहूं के विधायक डॉक्टर आरके पटेल, सदस्य परिषद बृजेश सिंह प्रिंशू, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

नौ फर्जी पत्रकार गिरफ्तार पुलिस विभाग के अधिकारी ने पूरे प्रदेश के जिलो में अभियान चलाने का दिया निर्देश