फिर बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम की खबर से हड़कंप, 50 मिनट गहन तलाशी के बाद ट्रेन हुई रवाना

बरौनी -ग्वालियर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11124) में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर भारी पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल दस्ते ने तलाशी की। ट्रेन को करीब 50 मिनट रोका गया। सभी बोगियों में बम की सघन तलाशी की गई। हालांकि सूचना गलत पाई गई। तलाशी में ऐसी कोई सामग्री नहीं निकली। 
एएसपी उत्तरी चिरंजीव नाथ सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 9:32 पर सूचना मिली थी कि ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस में बम है। करीब आठ मिनट बाद कई थानों की पुलिस फोर्स फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल दस्ता बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंच गया। गोरखपुर की ओर से आई ट्रेन को तत्काल रोक लिया गया।
भारी पुलिस बल के साथ ट्रेन के अंदर घुसकर हर डिब्बे में तलाशी लेनी शुरू की गई। डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल ने ट्रेन का चप्पा चप्पा छान मारा। 9:42 से 10:32 तक सघन तलाशी हुई। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने भी पूरे स्टेशन को खंगाल डाला। यात्री भी भयभीत रहे। इस दौरान तरह-तरह की आशंकाएं प्रकट होती रहीं।  स्टेशन अधीक्षक पीयूष कुमार वर्मा की फिलहाल ट्रेन को रवाना कर दिया गया। रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट कर दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई दो की मौत, एक घायल

आखिर छात्र ने अपने प्रोफेसर पर हमला क्यों किया जानें कारण, प्रोफेसर अस्पताल में भर्ती,छात्र पर एफआईआर दर्ज

राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को