जब लाइसेंस धारी दबंग ने पीआरवी पुलिस पर तानी बन्दूक, फिर बल ने जानिए कैसै किया गिरफ्तारी



मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के गौरा के परमानपुर में देर शाम पुरानी रंजिश में गाली गलौज के बाद लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई गई। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस पर भी बंदूक तान दिया गया। जिगना पुलिस ने किसी तरह आरोपी को बंदूक व कारतूस के साथ कब्जे में लिया।
ग्राम गौरा के परमानपुर निवासी हरिशंकर पांडेय व पड़ोसी गिरजाशंकर पांडेय में आपसी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि  देर शाम गिरजाशंकर पांडेय पड़ोसी हरिशंकर पांडेय आदि को गाली दे रहे थे। शोर होने पर हरिशंकर के पुत्र लवकुश व पौत्र सौरभ बाहर आए। गाली देने से मना किया तो गिरजाशंकर अपने घर में जाकर लाइसेंसी दो नाली बंदूक से फायर कर दिया। गोली किसी को न लग कर हरिशंकर पांडेय के बरामदे की दीवार पर लगी। जहां घड़ी टंगी थी। 
आरोपी बंदूक में दो कारतूस भर कर अपने मकान में अंदर से ताला लगाकर दहाड़ता रहा। लवकुश ने घटना की सूचना पीआरवी 112 पर दी।  पीआरवी 112 के दीवान बाबूराम यादव पहुंचे तो आरोपी अपने मकान की खिड़के से बंदूक तान दिया। जिसके बाद दीवान ने भाग कर जान बचाई। उसने थानाध्यक्ष शैलेशकुमार राय को सूचना दिया।
सूचना पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष शैलेशकुमार राय ने किसी तरह समझा कर आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी दो नाली बंदूक में कारतूस भरे हुए था। 22 कारतूस लिया था। जब पुलिस की तरफ बंदूक किया तो पुलिस भी सहम गई। आरोपी को गिरफ्त में लेने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। 
थानाध्यक्ष शैलेशकुमार राय ने बताया कि सौरभ पांडेय की तहरीर पर आरोपी गिरजाशंकर पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के बंदूक की लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त