पति ने लगाई फांसी तो पत्नी छत से कूद गयी दोनो ने एक साथ कर ली आत्महत्या, पुलिस कारण तलाश रही


उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में पति पत्नी द्वारा एक साथ आत्महत्या की घटना खासी चर्चा का बिषय बनी है। जी हां गोरखपुर जिले से यह सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां दंपती पति और पत्नी ने खुदकुशी कर ली। पति-पत्नी ने अलग-अलग जगह पर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
कैंट पुलिस ने बताया कि रविवार को सुबह करीब आठ बजे एक महिला ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक संचिता शरण (28) पुत्री रामशरण, बिस्मिल पार्क केम सामने सचित हॉस्पिटल पार्क रोड सिविल लाइंस थाना कैंट जनपद गोरखपुर की रहने वाली थी।
बता दें मृतका संचिता शरण के पति हरीश बागेश पुत्र रामस्वामी मालवीय, निवासी बाढ़ पटना बिहार बीते छह जुलाई को वाराणसी स्थित सारनाथ गए थे। 06 जुलाई दिन शनिवार को देर रात बनारस पहुंचे थे और वहां होटल में रुके थे। इसी होटल में उन्होने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी थी।
रविवार को सुबह पति के आत्महत्या की मनहूस खबर पाने के बाद गोरखपुर में पत्नी संचिता शरण ने भी रविवार की सुबह घर की छत से नीचे कूदकर खुदकुशी कर ली। मौके पर फॉरेंसिक टीम और पुलिस मामले की जांच कर रही है। संचिता के पिता डॉक्टर राम शरण पूर्वांचल के नामी मनोचिकित्सक हैं। यह घटना गोरखपुर से लेकर वाराणसी तक चर्चा में है।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि