आरपीएफ जवान के हत्यारे को पुलिस ने पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार

आरपीएफ के दो जवानों की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। शनिवार की रात गहमर कोतवाली पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामिया बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस उसके कब्जे से 01 तमंचा .315 व 02खोखा कारतूस और 1 बैग अवैध देसी शराब बरामद किया है। 
प्रभारी निरीक्षक गहमर,पुलिस चौकी प्रभारी बारा, चौकी प्रभारी देवल व चौकी प्रभारी सेवराई मय फ़ोर्स बारा बैरियर पर थे। इस दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि संदिग्ध शराब तस्कर बारा कला हाल्ट पर बैग मे शराब लेकर मौजूद है,  जो बिहार जाने के लिए किसी ट्रेन का इंतजार कर रहा है।
एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के मुताबिक इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गहमर मय फ़ोर्स के साथ बारा कला हाल्ट पर पहुंचे। देखा कि एक व्यक्ति काला बैग लेकर ट्रेन का इंतजार कर रहा है, जो पुलिस बल को देख भागने लगा। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया गया तो वो फायर करने लगा और प्लेटफार्म के बगल मौजूद पेड़ व टंकी के चबूतरे की आड़ लेकर गया।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि यहां से भी बदमाश पुलिस टीम पर फायर करने लगा। हालांकि जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली उसके बाये पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया । जिसे तत्काल तत्काल सीएचसी भदौरा भेजा गया।

बदमाश की पहचान रवि कुमार पुत्र बिंदेश्वरी प्रसाद ग्राम धंडिहा थाना कोईलवर जनपद भोजपुर आरा राज्य बिहार के रूप में हुईं, जिसपर दो मुकदमे दर्ज हैं।पूछताछ में उसने बताया गया कि वो दो आरपीएफ के जवानों कि हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहा है। जब आप लोगों ने मुझे रोका तो पकड़े जाने के डर से भागने लगा। पकड़ा न जाऊ इसलिए पुलिस पर फायरिंग करने लगा मुझसे गलती हो गई है मुझे माफ़ कर दीजिए।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

जौनपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण; 51 महिलाओं को सौंपा गया जिम्मा

जनता की आवाज़ सीधे कप्तान तक: जौनपुर SSP ने जनसुनवाई में दिया त्वरित न्याय का भरोसा