सपा के प्रदेश अध्यक्ष भी चले अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद चिन्ह पर मीडिया को बताया यूपी जाति देखकर हो रहा है एनकाउंटर


जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जौनपुर स्थित कुकड़ीपुर में स्व. सुभाष चंद्र यादव जी की पुण्यतिथि में पूर्व सम्मिलित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए पूर्व में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान को दोहराते हुए प्रदेश की योगी सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया और आरोप लगाया कि सरकार जाति देखकर एनकाउंटर कर रही है और जाति देखकर स्थानांतरण भी किया जा रहा है।
श्री पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनता मूलभूत समस्याओं से दो चार हो रही है, वहीं प्रदेश के मुखिया जाति के आधार पर ट्रांसफर एवं पोस्टिंग कर रहे हैं वहीं उनकी पुलिस जाति देखकर लोगों का फर्जी एनकाउंटर कर रही है। पूरे प्रदेश में अपराध चरम पर है जनता परेशान है प्रदेश को विकास की जगह विनाश की तरफ ले जाया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य विधायक पंकज पटेल एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, राज नारायण बिंद, लाल बहादुर यादव, संगीता यादव, लल्लन प्रसाद यादव, राजबहादुर यादव हिसामुद्दीन शाह राजेंद्र बहादुर यादव राजेंद्र यादव ननकू यादव, आरिफ हबीब लगभग सभी सपा जन मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया