घूसखोरी करते प्रशिक्षु महिला दरोगा रंगेहाथ चढ़ी एन्टी करप्शन टीम के हत्थे, पहुंच गई जेल नौकरी भी गई


जनपद गोरखपुर स्थित पिपराइच थाने में तैनात प्रशिक्षु महिला दरोगा अंकिता पांडेय को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। थाने में दर्ज एक केस से नाम निकालने के लिए मां व बेटे से वह रुपये मांग रही थी। पीड़ितों ने एंटी करप्शन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। रुपये लेने के दौरान महिला दरोगा के साथ दो सिपाही भी मौजूद थे, जो टीम की घेराबंदी पर चकमा देकर फरार हो गए।
पिपराइच के बेला कांटा गांव की रहने वाली उर्मिला देवी पत्नी गोरख निषाद व उनके परिजनों के खिलाफ 27 सितंबर 2024 को पटीदारों ने मारपीट का केस दर्ज कराया था। पिपराइच थाने में तैनात बिहार के भाेजपुर जिले की रहने वाली प्रशिक्षु महिला दारोगा अंकिता पांडेय को इसकी विवेचना मिली थी।
उर्मिला का आरोप है कि पति गोरख, बेटे तूफानी व बेटी घटना में शामिल नहीं थे। इसका प्रमाण देने के बाद भी महिला दरोगा अंकिता पांडेय उनका नाम निकालने के लिए 10 हजार रुपये मांग रही थी। इसकी शिकायत उन्होंने अपने अधिवक्ता के साथ एंटी करप्शन थाने में जाकर की। टीम ने छानबीन की तो मामला सही पाया गया।
शाम चार बजे उर्मिला व उनके बेटे तूफानी ने महिला दरोगा से मोबाइल पर बातचीत कर केस के संबंध में मिलने के लिए समय मांगा तो उन्होंने बेलाकांटा पिकेट पर बुलाया। यहां पहुंचने पर उन्होंने जैसे ही 10 हजार रुपये का पैकेट दिया, पहले से खड़ी एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा को दबोच लिया। यह सब देखकर महिला दारोगा के साथ पिकेट के पास खड़े सिपाही भाग निकले। एंटी करप्शन की टीम ने महिला दारोगा के खिलाफ कैंट थाने में भ्रष्टाचार का केस दर्ज कराया है।

Comments

Popular posts from this blog

गभीरन बाजार में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई के निधन की खबर पर जौनपुर में उबाल, एसपी कार्यालय तक पहुंचा विरोध

जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज़ खान पर दबंगों द्वारा किया गया जान लेवा हमला