चिलचिलाती धूप यूपी में ढाएगी कहर या मिलेगी राहत,आने वाले दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम



लखनऊ।उत्तर प्रदेश में मौसम की आंख मिचौली जारी है। चिलचिलाती धूप ने मंगलवार को लोगों को परेशान किया तो बुधवार को दिन में राजधानी लखनऊ और यूपी के कई इलाकों में बादलों ने डेरा जमा लिया।मौसम विभाग ने बुधवार से गुरुवार के बीच प्रयागराज,सोनभद्र,मीरजापुर,चंदौली, बलिया और आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।गुरुवार से शुक्रवार के बीच यूपी के दक्षिणी-पूर्वी और बुंदेलखंड के इलाकों में तेज हवा के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बदले हुए मौसम के बीच अगले 24 घंटे के दौरान यूपी के दक्षिणी हिस्सों और बुंदेलखंड के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इस बीच कहीं-कहीं वज्रपात का भी आसार हैं। जहां-जहां बूंदाबांदी के संकेत हैं वहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती हैं।

*इन इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी*

बांदा,चित्रकूट,कौशांबी,प्रयागराज,फतेहपुर,सोनभद्र, मीरजापुर,चंदौली,वाराणसी,संत रविदास नगर,गाजीपुर, बलिया,कानपुर,मथुरा,हाथरस,एटा,आगरा,फिरोजाबाद, मैनपुरी,इटावा,औरैया,जालौन,हमीरपुर,महोबा,झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी है।

झोंकेदार हवा चलने की संभावना

बांदा,चित्रकूट,कौशाम्बी,प्रयागराज,सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली,आगरा,इटावा,औरैया,जालौन,हमीरपुर,महोबा,झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में झोंकेदार हवा चलने की संभावना है।

Comments

Popular posts from this blog

कुंवर अनुपम सिंह बने जौनपुर के नए पुलिस अधीक्षक

*जौनपुर: कोतवाली पुलिस टीम ने थाना गेट के पास दो-पक्षों की महिलाओं द्वारा वाद-विवाद व मारपीट करने वाली 10 महिलाओं को किया गिरफ्तार,*

शिक्षक और अधिकारियों ने सीखी एआई की बारीकियां ,पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 'एआई मंथन' का विस्तार