स्कूल चलो अभियान: नई किताबों से बच्चों के चेहरे खिले




 

स्कूल चलो अभियान: नई किताबों से बच्चों के चेहरे खिले
खुटहन। स्कूल चलो रैली के अंतर्गत सत्र 2025-26 में नए नामांकन को प्रोत्साहित करने के लिए प्राथमिक विद्यालय खुटहन प्रथम तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खुटहन की संयुक्त रैली निकाली गई। इस रैली को ब्लॉक प्रमुख खुटहन बृजेश यादव और खंड शिक्षा अधिकारी विपुल कुमार उपाध्याय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में सैकड़ों बालक-बालिकाओं के साथ अध्यापकों ने भाग लिया। यह रैली खुटहन बाजार से होकर बीआरसी पर समाप्त हुई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्री यादव ने प्राथमिक विद्यालय खुटहन प्रथम और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खुटहन के छात्र-छात्राओं को पुस्तकें प्रदान कीं। किताबें पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

रैली में शामिल गणमान्य व्यक्तियों में  अजीत कुमार यादव (प्रधान), वेंकटेश्वर विश्वकर्मा, प्रधानाध्यापक सुशील कुमार यादव, रामचंद्र यादव, आशीष कुमार यादव, श्यामलकांत यादव, रविंद्र यादव, सत्य प्रकाश यादव, रश्मि तिवारी, स्मृति यादव, आकांक्षा बरनवाल, जयंती देवी, गीता पाल, वार्डन अंजू खरवार, रुक्मणी यादव, सुशीला, नेहा यादव सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*