जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।
जौनपुर 18 फरवरी 2026 निरीक्षण के दौरान ई डिस्टिक सेल प्रभारी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला को निर्देशित किया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है जिसके सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। जिला प्रशासन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए संकल्पित है। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 206 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। 06 जोनल मजिस्ट्रेट, 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 206 स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त रिजर्व अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। आयोग के निर्देशानुसार हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 का आयोजन 18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक तथा द...
Comments
Post a Comment