कम्पोजिट विद्यालय से सोलर पैनल चोरी पुलिस ने लिया मामले को संज्ञान




संज्ञान में लेते हुए दर्ज की रिपोर्ट

थरवई / थाना क्षेत्र थरवई के मथुराउर्फ़ पारन डीह स्थित कंपोजिट विद्यालय में गुरुवार की रात्रि को अज्ञात चोरों ने विद्यालय  में लगे चार सोलर पैनलों की चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह प्रधानाध्यापिका पूर्णिमा श्रीवास्तव विद्यालय पहुंचीं तो देखा की पैनल गायब मिला। तभी इसकी तत्काल सूचना स्थानीय थाना थरवई को दी गई।प्रधानाध्यापिका ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी की लिखित तहरीर थाना थरवई में दी। जिस पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों के विरुद्ध  मामला दर्ज कर मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई।


कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

जौनपुर में दुष्कर्म आरोपी का संदिग्ध हालात में शव मिला, कमरे में फंदे से लटका मिला युवक

*जौनपुर में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: अवैध कट बंद होंगे, ओवरस्पीड और ओवरलोडिंग पर कड़ा एक्शन*