महाराणा प्रताप हमे सत्य, न्याय और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते है-गिरीश चंद्र यादव,

जौनपुर। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन अर्पण करनेवाले, वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर आज खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव जी ने नगर के कालीचाबाद तिराहे पर स्थित महाराणाप्रताप के प्रतिमा पर पुष्पांजली किया । इस अवसर भाजपा के मण्डल अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी महाराणा प्रताप के प्रतिमा पर पुष्पांजली किया।
इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव जी ने कहा कि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर, हम वीरता और साहस के प्रतीक महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनका जीवन संघर्ष, बलिदान और धर्म की रक्षा का अद्वितीय उदाहरण है। महाराणा प्रताप की जयंती पर हम उनके योगदान और समर्पण को याद करते हैं, जो हमें जीवन में सत्य, न्याय और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। आइए, महाराणा प्रताप की जयंती पर उनके महान कार्यों को याद करें और अपने जीवन में उनका अनुसरण करने का संकल्प लें।
इस अवसर पर श्याममोहन अग्रवाल, डॉ रामसूरत मौर्या, मण्डल अध्यक्ष सारिका सोनी, प्रशांत सिंह, कमलेश निषाद, उपेन्द्र मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंघानिया, अजय सिंह, ब्रह्मेश शुक्ला, आशीष गुप्ता, राजकेसर पाल,सीपीन सिंह, नन्दलाल यादव, सुनील यादव, बसन्त प्रजापति, मनोज कुशवाहा, यशवन्त साहू, अभिषेक श्रीवास्तव, संतोष मौर्य व सचिन आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर: चाचा गंभीर, भतीजा घायल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

*जौनपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर विराम, प्रशासन ने कहा—पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं*

जौनपुर महोत्सव में गूंजा ‘विकसित भारत’ का सुर, डीएम के गीत ने बांधा समां