*बड़ी खबर,डीजी विजिलेंस और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्ण यूपी के नए डीजीपी बनाए गए*

यूपी के DGP का ऐलान हो गया है। राजीव कृष्ण नए डीजीपी बनाए गए हैं। इन्हें भी कार्यवाहक DGP बनाया गया है। ये लगातार 5वें कार्यवाहक DGP हैं। राजीव कृष्ण की गिनती तेज-तर्रार अफसरों में होती है। सीएम योगी के भी काफी करीबी माने जाते हैं। मुख्यमंत्री ने इन्हें यूपी की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक पुलिस भर्ती परीक्षा कराने की जिम्मेदारी इन्हें सौंपी थी, जिस पर ये खरे उतरे थे।

राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मूल रूप से नोएडा के रहने वाले राजीव कृष्ण का जन्म 26 जून, 1969 को हुआ था। इस समय वे विजिलेंस के डायरेक्टर और पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर काम कर रहे हैं।

राजीव कृष्ण ऐसे घराने से संबंध रखते हैं, जहां एक दो नहीं 6 से ज्यादा अफसर हैं। उनकी पत्नी आईआरएस अफसर हैं और मौजूदा समय में नोएडा में CBDT में डिप्टी सेक्रेटरी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

जौनपुर: वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को गई एसओजी टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई