*यूपी में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन और परिसीमन की प्रक्रिया आज से शुरू*


*लखनऊ।*
उत्तर प्रदेश में 2026 में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने सोमवार से ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन और परिसीमन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत प्रदेश की 2,300 से अधिक ग्राम पंचायतें प्रभावित होंगी, जिनमें से कई का विलोपन होगा तो कुछ को नगर क्षेत्र में शामिल किया जाएगा।

इस परिसीमन प्रक्रिया का मुख्य आधार हालिया जनसंख्या वृद्धि, शहरी विस्तार, नवगठित नगर पंचायतों और नगर पालिका क्षेत्रों में हुए बदलाव हैं। ग्राम पंचायतों की जनसंख्या का निर्धारण 28 से 30 जून के बीच किया जाएगा। इसके बाद 12 से 14 जुलाई के बीच अंतिम सूची जारी की जाएगी।

प्रशासनिक निर्देशों के तहत राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों (डीएम) को 8 जुलाई तक ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन का प्रस्ताव भेजने को कहा है। इसमें यह देखा जाएगा कि किन गांवों को नगर पंचायतों या नगर पालिका क्षेत्रों में शामिल किया जाना है और किन ग्राम पंचायतों को विभाजित या जोड़ा जाना है।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

डीएम सैमुअल पॉल सख्त, लंबित मामलों व भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी