थाना थरवई में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस व निकली तिरंगा रैली
थरवई / शुक्रवार को थरवई थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। थाना परिसर को रंगीन गुब्बारों से सजाया गया था। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष ने सभी पुलिस कर्मियों देश की रक्षा कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। पुलिस कर्मियों ने परेड के साथ तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के बाद सभी ने एकता की शपथ ली। इसी दिन भारत के उन महान स्वतन्त्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जाती है जिनके त्याग और बलिदान के चलते भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी दिलाने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। देश को आजाद करने में महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, मंगल पाण्डे, राजगुरु, सुखदेव, पंडित जवाहरलाल नेहरु, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक जैसे कई क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों का अहम योगदान रहा। भारत मां के इन सच्चे सपूतों के लंबे संघर्ष के कारण स्वतंत्रता का सपना साकार हुआ। आज 15 अगस्त 1947 का जिक्र होते ही गर्व से हर भारतीय का सीना चौड़ा हो जाता है। पूरे भारत में 15 अगस्त 1947 का दिन भारत के इतिहास और हर भारतीय नागरिक के लिए सबसे अहम दिन है। स्वतंत्रता दिवस पर थाना थरवई में बड़े भव्य तरीके से 15 अगस्त मनाया गया व तिरंगा रैली निकाली गई। इस मौके पर एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह, इंस्पेक्टर थरवई ओम प्रकाश अतिरिक्त निरीक्षक सतीश कुमार सहित पूरी पुलिस फोर्स के साथ तिरंगा रैली थरवई से प्रारम्भ हुई जो पड़ीला, इस्माइलगंज, पान की पुलिया होते हुए बाइक से तिरंगा रैली निकाली गई जिसमें देश को आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों को याद किया गया। इस मौके पर मौजूद रहे उप निरीक्षक रावेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार यादव, अर्जुन सिंह, जितेंद्र, जंग बहादुर, अरविन्द कुमार, अमित कुमार चौबे, राधे श्याम, अंकित कुमार, सोनू कुमार, महेशचंद्र, मो अली, महिला सब इंस्पेक्टर रिचा वर्मा, प्राची यादव, निधि पटेल, दिव्या यादव, व कांस्टेबल अमित कुमार, हेम कुमार सहित समस्त पुलिस टीम इस कार्यक्रम में उपस्थित रही।
कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )
Comments
Post a Comment