*जौनपुर में किरायेदार ने मकान मालिक को मारी गोली*


               
*जौनपुर।* मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के नगवा राजापुर गांव में किराए के विवाद में गोली मारने की घटना सामने आई है। जौनपुर की राजकुमारी देवी के मकान में किरायेदार बालमुकुंद पिछले 4 महीने से किराया नहीं दे रहा था। गुरुवार दोपहर राजकुमारी देवी अपने नाती स्वयं मिश्रा, विवेक दुबे और अन्य परिजनों के साथ किराया वसूलने नगवा राजापुर स्थित बालमुकुंद के घर पहुंची। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई।
          
इस दौरान बालमुकुंद ने घर से 12 बोर की एक नाली बंदूक निकाली और फायरिंग कर दी। गोली स्वयं मिश्रा के बाएं हाथ की कलाई में लगी। सूचना मिलते ही मड़ियाहू कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल सीएससी मड़ियाहू में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि  मामले की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट जौनपुर ब्यूरो,, सुनील मिश्रा

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

जौनपुर में दुष्कर्म आरोपी का संदिग्ध हालात में शव मिला, कमरे में फंदे से लटका मिला युवक

*जौनपुर में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: अवैध कट बंद होंगे, ओवरस्पीड और ओवरलोडिंग पर कड़ा एक्शन*