जौनपुर के दो युवाओं को मिली कांग्रेस में तरजीह, मिली यह जिम्मेदारी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जौनपुर के दो युवा नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इस क्रम में ग्राम बरगांव, सरायख्वाजा निवासी शिवेंद्र सिंह को महासचिव, उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस (पूर्वी जोन) नियुक्त किया गया है। वहीं किसान कांग्रेस की जिला स्तरीय जिम्मेदारी अभिषेक मिश्रा को प्रदान की गई है।

शिवेंद्र सिंह की नियुक्ति की खबर से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। पार्टी नेताओं का मानना है कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा कांग्रेस विचारधारा से समर्पित कार्यकर्ताओं को पद देकर संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है।

पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राकेश उपाध्याय, मल्हनी से पूर्व प्रत्याशी प्रमोद मिश्र, डॉ. मंगला मिश्र, पूर्व शहर उपाध्यक्ष विद्यापति द्विवेदी, हीरालाल पाल, पूर्व नगर अध्यक्ष विशाल सिंह (हुकुम), संदीप सोनकर, अजय सोनकर, पूर्व सचिव प्रवीण सिंह पिंटू, पूर्व उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस गुलाब सिंह समेत अनेक वरिष्ठ नेताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।


Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर -खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण