Posts

Showing posts from October, 2025

जन एकता यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, वर्षा में भी दिखा गजब का उत्साह-पूर्व सांसद धनंजय सिंह

Image
राष्ट्रवादी नौजवान सभा के संस्थापक व पूर्व सांसद धनंजय सिंह, संरक्षक एमएलसी बृजेश सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर में आयोजित जन एकता यात्रा में उमड़ा जनसैलाब एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। लगातार वर्षा के बावजूद लोगों में जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित यह यात्रा राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली गई।सुबह से ही लोगों का हुजूम मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज परिसर में जुटने लगा। भगवान शिव के डमरू वादन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात पूर्व सांसद धनंजय सिंह और विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने सरदार पटेल तथा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया। हजारों लोगों की उपस्थिति में यह यात्रा अनुशासित रूप से शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई तिलकधारी कॉलेज स्थित महाराणा प्रताप व्यायामशाला तक पहुँची जहाँ इसका समापन हुआ।व्यायामशाला में प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश सिंह ने पूर्व सांसद का स्वागत करते हुए उन्हें विश...

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर थाना थरवई मे "रन फॉर यूनिटी" कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Image
 रन फॉर यूनिटी में एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में थरवई टीम ने लगाई दौड़ दिया एकता का संदेश  थरवई / शुक्रवार को थाना थरवई में एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर थरवई संतोष कुमार पांडेय ने अतिरिक्त निरीक्षक सतीश कुमार सहित अपने टीम के साथ रन फॉर यूनिटी के तहत भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयन्ती मनाई। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर थाना थरवई से ग्राम गोड़वा तक रन फॉर यूनिटी के कार्यकर्ता आयोजन पर दौड़ लगाई और एकता में ही अखंडता है अपना देश का सन्देश दिया। यूनिटी और इंटेग्रेटी की भावना केवल एक विचार ही नहीं बल्कि प्रत्येक भारतीय का परम कर्तव्य है। यह दौड़ सामान्य दौड़ नहीं बल्कि यह हमारे देश की एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान करने का एक माध्यम है। इस मौके पर एस एस आई दीपक कुमार, एस आई अर्जुन सिंह, जीतेन्द्र नाथ सिंह, लल्लन सिंह, अमित यादव, मोहित, सोनू कुमार, अमित चौबे, महिला एस आई निधि पटेल, रिचा वर्मा, दिव्या यादव व समस्त टीम मौजूद रही   कृ...

सरदार पटेल जी की जयंती पर ग्राम पंचायत अधिकारी ऋचा सिंह द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया

Image
थरवई / शुक्रवार को ग्राम पंचायत जगदीशपुर पूरे चंदा सोरांव में बड़े हर्षोल्लास के साथ भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी ऋचा सिंह के नेतृत्व में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और संभ्रांत लोगों ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया। ग्राम पंचायत अधिकारी ऋचा सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प से देश की सभी रियासतों को एक सूत्र में बांधा और भारत को अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर गांव के नागरिक मौजूद रहे।   कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

बेनी माधव सिंह पीजी कॉलेज अंतर महाविद्यालयीय खो खो खेल में दोनों वर्गों में चैंपियन

Image
कॉलेज परिवार द्वारा सभी ने दी विजयी बालक / बालाकाओं को बधाई थरवई / अंतर महाविद्यालयीय खो खो खेल प्रो राजेंद्र सिंह रज्जू भय्या विश्वविद्यालय प्रयागराज में आयोजित हुआ। जिसमें 9 महाविद्यालयों के बालक बालिकाओं ने हो रही अंतर महाविद्यालयीय खो - खो खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। फ़ाइनल में पहुंची बेनी माधव सिंह पीजी कॉलेज बिगहिया प्रयागराज और भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी कौशाम्बी के बीच फ़ाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें बेनी माधव सिंह माधव सिंह पीजी कॉलेज दोनों वर्गों में रही चैंपियन और कॉलेज का नाम गर्व से हुआ ऊँचा। और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए चयन हुआ। जिससे सभी में खुशी का माहौल बना रहा। इस जीत की खुशी में बेनी माधव सिंह पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ डी वी सिंह, सचिव माधुरी सिंह, अध्यक्ष कृपाराम मिश्र एवं डॉ सीमा सिंह, डॉ बबीता सिंह, बीपीएड विभागाध्यक्ष डॉ वी डी सिंह, राम प्रसाद, परवीन जहां, राम कैलाश यादव, करुणेश शुक्ला, सुप्रीती मिश्रा, शालू पाण्डेय, प्रशांत पाण्डेय, सूर्य प्रताप कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी गोपाल जी, सत्य नारायण मिश्र आदि सभी ढेर सारी बधाइयाँ दीं और ऐसे ही आगे ब...

*मंत्री ए.के. शर्मा आज बदलापुर में करेंगे नगर विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास*

Image
  बदलापुर (जौनपुर)। नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग उत्तर प्रदेश के मा० मंत्री एवं बदलापुर के प्रभारी मंत्री श्री ए.के. शर्मा आज अपराह्न 1:30 बजे सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज, बदलापुर में आयोजित बदलापुर महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर मंत्री श्री शर्मा नगर विकास विभाग से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।

ग्राम सभा भुवालापट्टी में मनाई गई लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती

Image
गंगापट्टी ग्राम सभा भुवालापट्टी में आधुनिक भारत के निर्माता, ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक भवन पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गजराज पटेल जी ने की तथा संचालन श्री रजनीश मिश्रा, पूर्व जिलाअध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि श्री अमित यादव, राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी मजदूर सभा ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि— “अगर आज हम सरदार पटेल जी की 150वीं जयंती मना रहे हैं, तो यह इस बात का प्रमाण है कि उनकी शख्सियत में कुछ असाधारण था। उन्होंने न्याय, अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलते हुए यह साबित किया कि सच्चे कर्म और नीयत के आगे विरोधी भी झुक जाते हैं। जिस आरएसएस पर पटेल जी ने प्रतिबंध लगाया था, आज वही संगठन उनके आगे नतमस्तक है।” उन्होंने आगे कहा कि सरदार पटेल ने विभिन्न रियासतों को जोड़कर आधुनिक भारत की नींव रखी, जबकि आज कुछ संगठन ...

जफराबाद विधायक जगदीश राय का प्रयास लाया रंग

Image
सई नदी पर बनेगा पुल,दो स्थानों पर पुलिया व संपर्क मार्ग को हरी झंडी गौराबादशाहपुर, जौनपुर -जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगदीश नारायण राय के प्रयासों से क्षेत्र को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश सरकार ने सालखपुर–गुतवन मार्ग पर सई नदी पर पीपा पुल के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। यह पुल 30 लाख 74 हजार रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इसके साथ ही सरकार ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से दो प्रमुख नालों पर पुलिया व पहुंच मार्ग के निर्माण की भी मंजूरी दी है। विधायक जगदीश नारायण राय ने बताया कि उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के दो स्थानों पर पुलिया और संपर्क मार्ग निर्माण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा था। जिसे राज्य सरकार ने स्वीकृत कर लिया है। उन्होंने कहा कि इन पुलों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में हो रही कठिनाइयों से बड़ी राहत मिलेगी। स्वीकृत परियोजनाएं इस प्रकार हैं। सेहमलपुर गांव (भैंसहां बस्ती से ताला मझवारा तक) नाले पर 2×5 मीटर पुलिया एवं पहुंच मार्ग का निर्माण 86 लाख रुपये की लागत से होगा। धर्मापुर ब्लाक क्षेत्र के समोपुरकला यादव बस्ती सं...

सुदनीपुर रेलवे ट्रैक पर मिली लाश की हुई शिनाख्त, मृतक की पहचान हरजुपुर निवासी करन मौर्या के रूप में

Image
जौनपुर, जफराबाद: मड़ियाहूं क्षेत्र के सुदनीपुर गांव स्थित पुराने रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को रेलवे ट्रैक के बीच मिली युवक की लाश की शिनाख्त शुक्रवार को हो गई। मृतक की पहचान जफराबाद क्षेत्र के हरजुपुर गांव निवासी ओमप्रकाश मौर्या के 25 वर्षीय पुत्र करन मौर्या के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, करन मौर्या सोमवार को घर से निकला था, जिसके बाद से वह लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को सुदनीपुर रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात लाश को मड़ियाहूं कोतवाल अमित कुमार सिंह ने कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए थे। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से की गई खोजबीन के बाद शुक्रवार शाम को युवक की पहचान हो सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

लौहपुरूष की जयन्ती पर जौनपुर में निकाली गयी राष्ट्रीय एकता मार्च

Image
जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, आम जनमानस ने माल्यार्पण करके उन्हे नमन किया। पदयात्रा के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद राज्यसभा गाजीपुर डॉ० संगीता बलवंत रहीं जहां विधायक शाहगंज रमेश सिंह, विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा, विधायक मडियाहूं डॉ0 आर0के0 पटेल, एमएलसी बृजेश सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर पुलिस अधीक्षक शहरी आयुष श्रीवास्तव आईपीएस, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, उपजिलाधिकारीगण, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, परियोजना निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, पुलिस जवान, एनसीसी कैडेटस, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अध्यापकगण, समूह की बहनें, स्कूली छात्र-छात्राएं, आम जनमानस क...

पुलिस ने रन फॉर यूनिटी का किया आयोजन

Image
खेतासराय, जौनपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार की सुबह खेतासराय पुलिस टीम द्वारा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के अंतर्गत थाना स्तर से एक दौड़ का आयोजन किया गया जो खेतासराय कस्बा के संकट मोचन मंदिर से प्रारंभ होकर थाना गेट पर जाकर संपन्न हुई।कार्यक्रम में पुलिसकर्मी, स्कूली बच्चे तथा क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ के माध्यम से प्रतिभागियों ने एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया।थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में बाँधने का कार्य किया था। उनके योगदान को याद करते हुए हम सभी को राष्ट्रीय एकता के लिए संकल्पित रहना चाहिए। दौड़ के समापन पर प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।

*जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने किया कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा का औचक निरीक्षण*

Image
बक्सा। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में लगी धान एवं अन्य सब्जियों की फसलों का अवलोकन किया और धान की विभिन्न प्रजातियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने हाईटेक नर्सरी का भी जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि नर्सरी में जो भी कमियाँ हैं, उन्हें शीघ्र ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की हाईटेक नर्सरी जनपद के किसानों के लिए तकनीकी ज्ञान का उत्कृष्ट स्रोत है, जिससे गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जा सकती है। डॉ. चंद्र ने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों को निर्देशित किया कि किसानों को उन्नत उद्यानिकी पद्धतियों, सब्जी एवं फल उत्पादन की आधुनिक तकनीक तथा पौध संरक्षण के उपायों की जानकारी नियमित रूप से दी जाए, ताकि किसान अधिक लाभ प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

*जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में एन-कोर्ड की जिला स्तरीय समिति की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार, जौनपुर में सम्पन्न हुई।*

Image
 बैठक में प्रभारी एन.डी.पी.एस. सेल जौनपुर द्वारा बताया गया कि थाना बरसठी पुलिस व स्वाट टीम, एस०ओ०जी व गामा टीम की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए. बनाने व तस्करी करने वाले अन्तप्रान्तीय गैंग के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्तों के कब्जे से 300 ग्राम एम.डी.एम.ए. (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब एक करोड रूपये) व एम.डी.एम.ए. बनाने की सामग्री, 1.1 लाख रूपये नगद व चार पहिया वाहन बरामद किया गया।           जिलाधिकारी द्वारा समिति के संबंधित सदस्यों को निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देशित किया जाय कि सभी प्रकार के मनःप्रभावी दवाओं की बिक्री चिकित्सक के परामर्श पर ही ग्राहकों को बिक्री की जाय तथा उनके स्टाक का विवरण पंजिका में अद्यतन किया जाय। सार्वजनिक एवं दूरस्थ / सूनसान स्थानों पर जहाँ ड्रग्स की बिक्री की सम्भावना हो वहाँ पर सतर्क दृष्टि रखते हुए नियमित पेट्रोलिग की कार्यवाही की जाय।अस्पतालों, विद्यालयों एवं रेलवे/बस स्टेशनों के आस-पास पान मसाला, गुटका/दोहरा बेचने वाली दुकानों की चेकिंग/जांच क...

*“समर्थ पोर्टल पर जौनपुर शीर्ष पर, नागरिकों से सकारात्मक सुझाव देने की जिलाधिकारी की अपील”*

Image
“विकसित भारत-2047 की संकल्पना में जौनपुर का सराहनीय योगदान”    विकसित भारत, विकसित उ0प्र0@2047 की संकल्पना को साकार करने हेतु समर्थ पोर्टल पर 12 सेक्टर और 3 थीम पर सकारात्मक सुझाव आमंत्रित किये जा रहे है, जिसमें जनपद जौनपुर के द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है और स्वस्थ प्रतिर्स्पधा में जनपद लगातार आगे बढ रहा है।           जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा और मुख्य सचिव के मार्गदर्शन से तथा जनपद वासियों के सामूहिक प्रयास से जनपद समर्थ पोर्टल पर लगातार सुझाव देने में शीर्ष पर है।         उन्होंने सभी को आश्वस्त करते हुए बताया है कि यह प्रयास आने वालों पीढ़ियो के लिए भी है, जो जनपद के साथ ही साथ प्रदेश और देश को विकसित देश के रूप में देखना चाहते है।         जिलाधिकारी ने जनपद के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि जनपद की मेधा का डंका सभी क्षेत्रों में बजता है इस लिए इस कार्य में आप सभी आगे आये और अपने सकारात्मक और मूल्यवान सुझाव देते हुए जनपद के विकास की संकल्पना में अपना सह...

*जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मासिक निरीक्षण किया गया।*

Image
जिलाधिकारी ने ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरा आदि के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई, उन्होंने निर्देशित किया कि सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे संचालित रहे। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।           इस अवसर पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि बीजेपी से विनीत कुमार शुक्ला, सपा से हीरालाल विश्वकर्मा, कांग्रेस से राकेश सिंह, अपना दल (एस) से जयप्रकाश पटेल, सीपीआई (एम) से के एस रघुवंशी, अपर जिलाधिकारी वि0 एवं रा0 राम अक्षयवर चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।

*जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, बंदियों से की संवाद*

Image
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने आज जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरकों की सघन तलाशी ली, जिसमें कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई। जिलाधिकारी ने बंदियों से संवाद करते हुए जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं — भोजन, नाश्ता, इलाज सहित अन्य व्यवस्थाओं — की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि कारागार परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा बंदियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी, जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस लाइन में मा० मुख्य अतिथि डॉ० संगीता बलवंत जी ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

Image
*लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर जनपद में निकाली गयी राष्ट्रीय एकता मार्च*  पुलिस लाइन से विकास भवन तक निकला एकता मार्च  “लौह पुरुष सरदार पटेल जी को श्रद्धांजलि स्वरूप जनपद में आयोजित हुआ रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम  शासन के निर्देश के क्रम में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आज जनपद में ऐतिहासिक राष्ट्रव्यापी अभियान “रन फॉर यूनिटी” के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता मार्च का भव्य आयोजन किया गया।     यह एकता मार्च प्रातः 8ः00 बजे पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर लाइन बाजार, गांधी तिराहा, अम्बेडकर तिराहा होते हुए विकास भवन परिसर पर समाप्त हुई जहां पर स्थापित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की भव्य प्रतिमा और क्रान्ति स्तंभ पर उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, आमजनमानस के द्वारा माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया गया। पदयात्रा के दौरान महात्मा गांधी जी तथा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। इस दौरान परिसर में बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर उपस्थित सभी के द्वारा सेल्फी ली गई। जिलाधिकारी ने म...

किशोरी से दुराचार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई माह से था फरार

Image
जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी बाजार में पुलिस ने नाबालिग से दुराचार और अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पिछले कई महीनों से उसकी तलाश कर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को आरोपी सौरभ राजभर पुत्र गुलाब राजभर निवासी चितईपुर (थाना जलालपुर) बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने 26 सितंबर 2025 को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष गजानंद चौबे को गुरुवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सिरकोनी तिराहे के पास मौजूद है और भागने की फिराक में है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए उपनिरीक्षक रामभवन यादव व अमरनाथ यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। थानाध्यक्ष चौबे ने बताया कि आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।

बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी, धान की फसल बर्बाद — गेहूं की बुआई पर भी संकट

Image
मछलीशहर,जौनपुर- लगातार तीन दिनों से जारी बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। गुरुवार की रात तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि शुक्रवार की सुबह मछलीशहर तहसील क्षेत्र के खेतों में किसानों की मेहनत डूबती नजर आई। कई खेतों में पकी हुई धान की फसल लोट गई, जबकि जिन किसानों ने फसल काट ली थी, उनका धान पूरी तरह भीग गया। खेतों में पानी भर जाने से फसल सड़ने का खतरा बढ़ गया है। यह तस्वीर मछलीशहर विकास खंड के  बामी गांव  की है, जहां शुक्रवार सुबह किसान अपनी गिरी हुई फसल की बालियों को सड़ने से बचाने के लिए ऊपर उठा रहे थे। किसान  शैलेन्द्र सिंह  ने बताया, “अब जब खेतों में पानी भर गया है, तो हार्वेस्टर चल पाना मुश्किल होगा।” उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा नुकसान उन किसानों को हुआ है जिन्होंने हाल में धान की सिंचाई इस उम्मीद में की थी कि उसी नमी से गेहूं की बुआई भी हो जाएगी, लेकिन बारिश ने उनकी दोनों उम्मीदें तोड़ दीं। फिर भी किसानों की उम्मीदें टूटी नहीं हैं। मछलीशहर-जंघई रोड पर सुबह साढ़े सात बजे ही सैकड़ों किसान  तुलापुर साधन सहकारी समिति  पर खाद ले...

एकता की दौड़ में दौड़ा पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिवार

Image
सरदार पटेल @150  के अवसर पर कुलपति ने दिलाई शपथ जौनपुर -वीर बहादुर सिंह पूर्वांचलविश्वविद्यालय ,  जौनपुर में शुक्रवार  31  अक्टूबर  2025  को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की  150 वीं जयंती  ‘‘ सरदार पटेल @150’’  के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह आयोजन  राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के संयुक्त तत्वावधान में  मनाया गया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया और राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कुलसचिव केश लाल ,  परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, उपकुलसचिव बबिता सिंह, सरला सिंह, प्रो. प्रमोद कुमार यादव ,   प्रो. गिरिधर मिश्र ,     प्रो. राजेश शर्मा ,   प्रो. अजय प्रताप सिंह ,   प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. राजबहादुर यादव, प्रो. राजेश शर्मा ने पुष्पांजलि दी। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की एकत...

पंडिला महादेव में रामलीला का शुभारंभ, श्रीराम ने किया ताड़का वध

Image
थरवई (प्रयागराज)। पांडेश्वर नाथ महादेव पंडिला में विंध्यवासिनी रामलीला कमेटी द्वारा भव्य रामलीला का शुभारंभ हुआ। मिर्जापुर की विंध्यवासिनी रामलीला मंडली के कलाकारों ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीलाओं का जीवंत मंचन किया। बुधवार की रात मंचन में श्रीराम द्वारा ताड़का वध का प्रसंग प्रस्तुत किया गया, जिसे देख दर्शक भावविभोर हो उठे।कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत आरती व पूजन के साथ हुई। मुख्य यजमान वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न कराया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।रामलीला समिति के महंत राम नारायण तिवारी, कमला तिवारी और राजेश तिवारी ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन लगातार 11 दिनों तक चलेगा। गुरुवार को धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर का मंचन किया जाएगा। आयोजन ग्राम के संभ्रांत नागरिकों के सहयोग से संपन्न हो रहा है।शाम आठ बजे से रात ग्यारह बजे तक चलने वाले इस सांस्कृतिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों लोग रामभक्ति में डूबे रहे   कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत रामपुर दुआरी प्राथमिक विद्यालय मे चला जागरूकता अभियान

Image
जहाँ नारी सुरक्षित होती वही प्रगति की रोशनी होती है: बीईओ सोरांव सुमन मिश्रा गुरुवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना क्षेत्र थरवई के रामपुर दुआरी प्राथमिक विद्यालय में बड़े ही भव्य तरीके से मिशन शक्ति के प्रति जागरूक करते हुए महिलाओ, बेटियों और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा सम्मान व अधिकार को लेकर उन्हें जागरूक किया गया। मिशन शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष  दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी सोरांव सुमन मिश्रा, विशिष्ट अतिथि एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह, थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय व मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी निधि पटेल, नोडल शिक्षक गायत्री यादव आदि सभी अतिथियों का माल्यार्पण और बैच लगाकर स्वागत किया गया मुख्य अतिथि सुमन मिश्रा द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी, वहीं विशिष्ट अतिथि एसपी थरवई चंद्रपाल सिंह ने मिशन शक्ति पर प्रकाश डालते हुए नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी...

अयोध्या दर्शन को जा रहे आंध्र प्रदेश के श्रद्धालु जौनपुर में हादसे का शिकार, जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालचाल

Image
जौनपुर।  जिलाधिकारी  डॉ. दिनेश चंद्र  की अध्यक्षता में गुरुवार को  कलेक्ट्रेट सभागार  में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने  सद्भावना पुल  और  शास्त्री ब्रिज  पर अब तक सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षात्मक जालियां न लगाए जाने पर  कड़ी नाराजगी  व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुरक्षात्मक जाली लगाने का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि  राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध कट  बनाने वालों के खिलाफ  एफआईआर दर्ज कराई जाए । साथ ही टोल प्लाजा के  20 किलोमीटर दायरे  में आने वाले गांवों के नाम स्पष्ट रूप से अंकित करने और  रिफ्लेक्टर लगाने  के निर्देश दिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। उन्होंने  परियोजना निदेशक, एनएचआई  को सभी कार्य  निर्धारित मानकों के अनुसार  संचालित करने के निर्...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, पुलों पर सुरक्षात्मक जाली लगाने के दिए निर्देश

Image
जौनपुर।  जिलाधिकारी  डॉ. दिनेश चंद्र  की अध्यक्षता में गुरुवार को  कलेक्ट्रेट सभागार  में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने  सद्भावना पुल  और  शास्त्री ब्रिज  पर अब तक सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षात्मक जालियां न लगाए जाने पर  कड़ी नाराजगी  व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुरक्षात्मक जाली लगाने का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि  राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध कट  बनाने वालों के खिलाफ  एफआईआर दर्ज कराई जाए । साथ ही टोल प्लाजा के  20 किलोमीटर दायरे  में आने वाले गांवों के नाम स्पष्ट रूप से अंकित करने और  रिफ्लेक्टर लगाने  के निर्देश दिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। उन्होंने  परियोजना निदेशक, एनएचआई  को सभी कार्य  निर्धारित मानकों के अनुसार  संचालित करने के निर्...

बरसठी पुलिस ने गुमशुदा बालक को सकुशल किया बरामद

Image
जौनपुर।  थाना बरसठी पुलिस ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक  देवानंद रजक  के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अथक प्रयास करते हुए  ग्राम कांटी निवासी 15 वर्षीय अभिनव सरोज पुत्र रंग बहादुर सरोज  को  जंघई रेलवे स्टेशन  से सकुशल बरामद किया। बरामदगी के समय बालक के माता-पिता भी मौजूद रहे। बताया गया कि 24 अक्टूबर 2025 को बालक के लापता होने पर उसकी मां  केसा देवी  की तहरीर पर  थाना बरसठी में मु0अ0सं0-222/2025 धारा 137(2) बीएनएस  के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक की दिशा-निर्देशन में  क्राइम टीम  और  उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पांडेय  के प्रयास से बालक को ढूंढ निकाला गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए बालक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक –  देवानंद रजक उपनिरीक्षक –  ओमप्रकाश पांडेय कांस्टेबल –  वकील चौहान ,  संदीप पटेल ,  शेरबहादुर बरसठी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने...

जौनपुर में दर्शनार्थियों से भरी टैंपो हादसे का शिकार,11 यात्री हादसे में हुए घायल,सभी घायल आंध्र प्रदेश के रहने वाले,

Image
जौनपुर श्रद्धालुओं से भरी टैंपो ट्रैवलर में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर,सभी श्रद्धालु आंध्र प्रदेश से दर्शन के लिए निकले थे और वाराणसी काशी विश्वनाथ से दर्शन कर श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या जा रहे थे दर्शन के लिए,इस दुर्दघटनआ में कुल 11 दर्शनार्थी घायल हो गए है,जिसमें एक की हालत गंभीर है,सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।सभी घायलों का देखने को लिए जिलाधिकारी जौनपुर जिला अपस्ताल पहुंचे,डीएम ने सभी के चिकित्सकीय परामर्श के बाद आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जनपद के डीएम से बात कर और विस्तृत जानकारी ली जाएगी और घायलों के परिजनों को सूचना भी दी जाएगी। वी.ओ.बता दे जिले के वाराणसी लखनऊ फोरलेन के लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित सिहीपुर के समीप आज तड़के वाराणसी के काशी विश्वनाथ से दर्शन करके अयोध्या दर्शन के लिए दर्शनार्थियों से भरी टेंपो जा रहे जैसे यही गाड़ी जनपद जौनपुर के सीमा में प्रवेश की और लाइन तथा क्षेत्र के समीप पहुंची थी तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी वहीं टेंपो में करीब 11 दर्शनाथी घायल हो गई जिसमें एक की हालत गंभीर है सभी घ...

11 नवंबर से परीक्षा कराने के आदेश पर प्रबंधक महासंघ ने जताई कड़ी आपत्ति

Image
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक 11 नवंबर से यूजी एवं पीजी तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराए जाने का आदेश जारी किया गया है। इस निर्णय से स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में आक्रोश व्याप्त है।   स्ववित्तपोषित पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार तिवारी ने कहा कि “विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिना यह जाने कि महाविद्यालयों के कोर्स पूर्ण हुए हैं या नहीं, तथा पूर्व सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित हुए या नहीं जल्दबाजी में आदेश जारी कर दिया है। यह विश्वविद्यालय का हटवादी रवैया है, जिसका महासंघ घोर विरोध करता है।” उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन महाविद्यालय प्रबंधकों एवं संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आपसी सहमति से निर्णय नहीं लेता है, तो महासंघ आंदोलन का रास्ता अपनाएगा।  डॉ. तिवारी ने कहा कि “आवश्यक संवाद स्थापित किए बिना परीक्षा तिथि घोषित करना अनुचित है। यदि समय रहते प्रशासन ने इस पर पुनर्विचार नहीं किया, तो विरोध की पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।”

प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले चार गिरफ्तार, बाइबिल और धर्म प्रचार सामग्री बरामद

Image
जौनपुर ।  पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से बाइबिल, ईसाई भजन माला, धर्म प्रचार संबंधी रजिस्टर, फोटो फ्रेम और मोबाइल फोन बरामद किए हैं जिनमें धर्म परिवर्तन से जुड़ी चैटिंग, वीडियो और तस्वीरें मिली हैं। पुलिस के अनुसार,  प्रभारी निरीक्षक केराकत  के नेतृत्व में यह कार्रवाई गुरुवार सुबह करीब 7:15 बजे की गई। गिरफ्तारी  सरकी गांव निवासी  — गीता देवी पत्नी राम अवध, रंजना कुमारी पुत्री राम अवध, सोनू पुत्र लहरू राम और विजय कुमार पुत्र हरिकंचन — के घर से की गई। मामले में  मु.अ.सं. 316/25 धारा 196(1) बीएनएस व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021  के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है। बरामदगी में शामिल सामग्री: गीता देवी के पास से ईसा मसीह की बड़ी व छोटी फोटो फ्रेम, बाइबिल, “भोजपुरी एवं हिन्दी मसीही भजन माला...

मोदी के झूठ एवं जुमलों से देश ऊब चुका है: अजय राय

Image
जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जनपद में विभिन्न स्थानों पर पर उपस्थित रहकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके संगठन की गतिशीलता और पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी एकत्रित किया। उनके आगमन से दिन भर जिले की सियासत और कांग्रेस कार्यकर्ताओं विशेष सरगर्मी और हलचल मचा रहा। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री, कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह मुन्ना के पैतृक आवास रामनगर कोट गांव पहुंचकर उनका हाल चाल लिया। जिलाध्यक्ष डा प्रमोद सिंह के नेतृत्व में जनपद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुंगराबादशाहपुर रामनगर हाइवे पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का गगनचुम्बी नारों और फूल—मालाओं से जोरदार स्वागत किया। पूर्व मंत्री अरुण सिंह से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं से मुलाकात करके संगठन की मजबूती पर चर्चा किया। तत्पश्चात प्रणवम स्कूल सुजानगंज में जिला कमेटी के पदाधिकारियों से संगठन सृजन अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त...

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की अपील सभी राजनैतिक दल और मतदाता इस अभियान में दे सहयोग

Image
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (S.I.R.) के माध्यम से तैयार मतदाता सूची होगी पूरी तरह पारदर्शी मतदाता सूची voters.eci.gov.in और ceouttarpradesh.nic.in पर उपलब्ध। 03 नवम्बर तक तैयारी व गणना प्रपत्रों का मुद्रण। 04 नवम्बर, 04 दिसम्बर 2025 घर-घर जाकर प्रपत्र वितरण व संकलन। 09 दिसम्बर 2025 ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशन। 09 दिसम्बर 2025, 08 जनवरी 2026 दावे/आपत्तियों की अवधि। 07 फरवरी 2026 अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन। जौनपुर  —- जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 29 अक्टूबर 2025 को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) के सम्बन्ध में भाजपा जिलाध्यक्ष द्वय श्री पुष्पराज सिंह, श्री अजय कुमार सिंह, सचिव भाजपा श्री विनीत कुमार शुक्ला, जिलाध्यक्ष सपा राकेश मौर्य, जिला उपाध्यक्ष सपा हीरालाल विश्वकर्मा, बहुजन समाज पार्टी से चंद्रेज भारती, विनय राव, नगर अध्यक्ष कांग्रेस अली अंसारी, आम आदमी पार्टी से जफर मसूद, अपना दल (एस) से जय प्रकाश पटेल, सीपीआई (एम) से विजय प्रताप सिंह सहित अन्य प्रतिनिधियगण के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिला ...

एंटी रोमियो टीम की कार्रवाई: महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार

Image
जफराबाद (जौनपुर)।  पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और छात्राओं पर फब्तियां कसने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सख्ती का संदेश दिया है। थानाध्यक्ष  श्रीप्रकाश शुक्ल  को सूचना मिली कि कस्बे के  सुलेमानी चौराहे  पर कुछ युवक राह चलती महिलाओं और छात्राओं पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए  महिला एंटी रोमियो टीम  की  एसआई मिथिलेश कुमारी  अपनी टीम —  दयाशंकर पांडेय, प्रज्ञा सिंह, सीमा गुप्ता  और  प्रियंका सिंह  — के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने मौके से  प्रेमचंद्र सोनी पुत्र काली प्रसाद सोनी , निवासी  शेखवाड़ा मुहल्ला, जफराबाद , को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक के खिलाफ आरोप सही पाए गए। थानाध्यक्ष  श्रीप्रकाश शुक्ल  ने बताया कि आरोपी द्वारा महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील इशारे करने की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे क्षेत्र की महिलाएं और छात्राएं असहज थीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है। इस कार्रवा...

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बालिकाओं को किया जागरूक

Image
  चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो : एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह  थरवई / बुधवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना थरवई क्षेत्र के प्रयाग पीजी कॉलेज हेतापट्टी में बड़े ही भव्य तरीके से मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी थरवई  चंद्रपाल सिंह रहे वही कार्यक्रम में थाना प्रभारी थरवई संतोष कुमार पाण्डेय एवं मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी निधि पटेल अपनी टीम के साथ इस जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद रहीं। आये हुए सभी अतिथियों का तिलक, बैच व अंगवस्त्र के साथ सभी का सम्मान बढ़ाया। मिशन शक्ति कार्यक्रम में एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह ने मिशन शक्ति पर प्रकाश डालते हुए बताया व उनके सम्मान व अधिकार को लेकर हेल्प लाइन नंबरों में जैसे वीमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर 1076, कॉमन नंबर पुलिस आपात सेवा डायल 112, साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 आदि सभी नंबरों के बारे में जानकरी दी। एसीपी थरवई ने बताया कैसे हमें सफल बनना है शिक्षा की महत्वता पर विशेष बल देते हुए प्...

मतदाता सूची में पारदर्शिता सर्वोपरि : डॉ. दिनेश चंद्र

Image
जौनपुर।  कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) को लेकर राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों व प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्वाचन अधिकारी ने साफ निर्देश दिए कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि  “कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो, और कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाए।” डॉ. चंद्र ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि सभी ईआरओ/एईआरओ गणना प्रपत्रों का मुद्रण, वितरण, मिलान व संग्रहण समय से सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी स्तर पर त्रुटि न हो। घर-घर पहुंचे बीएलओ, करें सत्यापन निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि बीएलओ अपने-अपने बूथ पर घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं के नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोड़े जाएं। वृद्ध, बीमार, दिव्यांग और निर्धन व्यक्तियों को मतदान संबंधी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी। म...

दुष्कर्म के मामलों में जौनपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, कब्रिस्तान से पकड़े गए दो आरोपी

Image
नेवढ़िया, कोतवाली और लाइनबाजार पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को दबोचा  जौनपुर । जनपद पुलिस ने महिलाओं से जुड़े अपराधों पर नकेल कसते हुए बुधवार को तीन थानों की संयुक्त कार्रवाई में चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसमें दो आरोपियों को कब्रिस्तान से पकड़ा गया है। नेवढ़िया, कोतवाली और लाइनबाजार थाने की पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दुष्कर्म के मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। नेवढ़िया पुलिस ने किया महताब अली को गिरफ्तार थाना नेवढ़िया क्षेत्र के ग्राम पसियाही खुर्द निवासी महताब अली पुत्र सराफत अली को दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित चलने पर पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, 25 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे गांव की ही एक युवती शौच के लिए घर से बाहर गई थी, तभी महताब ने उसका मुंह दबाकर बगल के मड़हे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता की तहरीर पर थाना नेवढ़िया में मु0अ0सं0 229/2025 धारा 64(1), 75, 351(3) ...

क्षेत्र के चहुंमुखी विकास में नहीं छोडूंगा कोई कोर कसर: सुनील यादव मम्मन

Image
करंजाकला विकास खण्ड में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। जिसमें क्षेत्र के विकास के लिए पौने चार करोड़ का बजट पास किया गया और 70 से अधिक गांव में नए कार्यों को लेकर चर्चा की गई और उसके निर्माण को मंजूरी मिली। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही है विकास योजनाओ के बारे में सबको जानकारी दी गई।क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक के सभागार में हुई जिसमें ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव ने क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की और गांव की गली यो पर जोर दिया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गांवों के विकास के लिए योजनाओं को लागू किया। बैठक में 70 से अधिक गांवों में सड़कों, नालियों, पेयजल, शौचालय व साफ-सफाई आदि के लिए प्रस्ताव बजट पास किया गया। इन सभी योजनाओं की कुल लागत लगभग करीब 3 करोड़ 75 लाख का बजट पास हुआ।इस अवसर पर भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन ने कहा कि क्षेत्र गांव के विकास के लिए बजट में कोई कमी नहीं होगी और विकास कार्यों मैं कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा, सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है अ...