जन एकता यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, वर्षा में भी दिखा गजब का उत्साह-पूर्व सांसद धनंजय सिंह

राष्ट्रवादी नौजवान सभा के संस्थापक व पूर्व सांसद धनंजय सिंह, संरक्षक एमएलसी बृजेश सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर में आयोजित जन एकता यात्रा में उमड़ा जनसैलाब एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। लगातार वर्षा के बावजूद लोगों में जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित यह यात्रा राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली गई।सुबह से ही लोगों का हुजूम मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज परिसर में जुटने लगा। भगवान शिव के डमरू वादन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात पूर्व सांसद धनंजय सिंह और विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने सरदार पटेल तथा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया। हजारों लोगों की उपस्थिति में यह यात्रा अनुशासित रूप से शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई तिलकधारी कॉलेज स्थित महाराणा प्रताप व्यायामशाला तक पहुँची जहाँ इसका समापन हुआ।व्यायामशाला में प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश सिंह ने पूर्व सांसद का स्वागत करते हुए उन्हें विशाल माला पहनाई और सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा, “सरदार पटेल ने देश को अखंडता और एकता का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। हमें जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर एक भारत–श्रेष्ठ भारत के निर्माण में योगदान देना होगा।”वहीं एमएलसी बृजेश सिंह ने कहा, “युवा वर्ग को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।” कार्यक्रम का संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्रमुख के.डी. सिंह, पूर्व प्रमुख गप्पू सिंह, पूर्व प्रमुख आशुतोष सिंह, प्रमुख विनय सिंह, अमित सिंह, पुनीत सिंह, माँ सचिव राणा सिंह, जिलाध्यक्ष रत्नदीप सिंह, जय प्रकाश सिंह, शिवेंद्र सिंह, दुर्गेश सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।इसी बीच यात्रा के कारण शहर में कई जगह जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस जाम से निपटने में हाँफती रही। वहीं बॉर्डर पर रोके गए कई लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। बाद में पूर्व सांसद के हस्तक्षेप से उन्हें प्रवेश मिला लेकिन तब तक यात्रा समापन की ओर बढ़ चुकी थी। इसके बावजूद कार्यक्रम ने एकता और सामाजिक सद्भाव का प्रभावशाली संदेश दिया।

Comments

Popular posts from this blog

*रफ्तार बनी काल: ऑटो पलटते ही उजड़ गई दो जिंदगियां, तीन जिंदगी जंग में*

*क्षत्रियों की भूमिका पर गरजे ब्रजभूषण सिंह, बोले— राष्ट्र निर्माण में रहा अहम योगदान*

*एक दिन की डिप्टी एसपी बनी मानसी, ‘मिशन शक्ति’ से सपनों को मिली नई उड़ान*